फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP moradabad husband killed wife reach police station confess he suspect wife so he killed her with axe

यूपीः थाने पहुंच कर बोला पति- शक था इसलिए मैंने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला

Mon, 11 May 2020 01:50 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 11 May 2020 01:50 PM IST
विज्ञापन
UP moradabad husband killed wife reach police station confess he suspect wife so he killed her with axe
कुल्हाड़ी

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के बिलारी नगर के मोहल्ला महाजन में कुमार वाली गली में पत्नी पर शक करने वाले पति ने उसे कुल्हाड़ी से वार कर मार डाला। मृतका सीमा के पति बालूराम ने फर्श पर सोती हुई अपनी पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से कई वार कर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन


हत्या करने के तुरंत बाद हत्यारा पति घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी लेकर सीधे कोतवाली पहुंच गया। पति ने पुलिस को बताया कि मैंने अपनी पत्नी को मार डाला है। सूचना पर कोतवाली प्रभारी गजेंद्र त्यागी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन


मृतक का शव अपने कब्जे में लिया। कोतवाल के बुलावे पर विधि विज्ञान प्रयोगशाला मुरादाबाद की टीम भी मौके पर पहुंच गई। सीओ बिलारी महेंद्र कुमार शुक्ल भी मौके पर पहुंच गए। पता चला है कि मृतका सीमा से बालू राम की शादी वर्ष 2011 में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमा का मायका बिहार प्रांत के किस जिले का है इसकी जानकारी नहीं है। सीमा को उसकी रिश्ते की चाची बालूराम के हाथों बेच कर गई थी। हत्यारे पति बालूराम का कहना है कि उसकी पत्नी अपने पास दो मोबाइल फोन रखती थी और वह अक्सर लड़कों से बात करती थी।


एक दिन पहले उसकी पत्नी ने धमकी दी थी कि यदि वह उसे फोन पर बात करने से रोकेगा तब वह उसका काम तमाम करा देगी। उसने पत्नी से परेशान होकर स्वयं ही कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर दी। पंचनामा कर शव को भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। यह घटना आज तड़के 3:00 बजे की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed