फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Moradabad gets Prime Minister Excellence Award, Sugamya Pustakalaya gets first place, Yogi congratulates

UP: मुरादाबाद को प्रधानमंत्री एक्सीलेंस अवॉर्ड, सुगम्य पुस्तकालय को देशभर में पहला स्थान, योगी ने दी बधाई

Mon, 21 Apr 2025 06:27 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 21 Apr 2025 06:27 PM IST
सार

लोक सेवा दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने मुरादाबाद के जिलाधिकारी अनुज सिंह को सुगम्य पुस्तकालय की स्थापना के लिए प्रधानमंत्री एक्सीलेंस अवॉर्ड (नवाचार श्रेणी) से सम्मानित किया। यह सम्मान नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवॉर्ड मिलने पर बधाई दी है। उन्होंने इसे 25 करोड़ उत्तर प्रदेशवासियों के लिए गर्व का क्षण बताया। 

विज्ञापन
UP: Moradabad gets Prime Minister Excellence Award, Sugamya Pustakalaya gets first place, Yogi congratulates
नई दिल्ली में मुरादाबाद के डीएम अनुज सिंह को सम्मानित करते पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

दिव्यांगजनों को ज्ञान और संसाधनों तक समान पहुंच देने की मुरादाबाद प्रशासन की पहल को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि मिली है। लोक सेवा दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिलाधिकारी अनुज सिंह को सुगम्य पुस्तकालय की स्थापना के लिए प्रधानमंत्री एक्सीलेंस अवॉर्ड (नवाचार श्रेणी) से सम्मानित किया। यह सम्मान नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया।

विज्ञापन


देशभर से आए 1588 नामांकनों में से केवल 16 पहलों का चयन इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश से मात्र मुरादाबाद को स्थान मिला। इससे पहले यह पुस्तकालय परियोजना मुख्यमंत्री राज्य पुरस्कार भी हासिल कर चुकी है। इस सुगम्य पुस्तकालय की स्थापना दिव्यांगजनों को ध्यान में रखकर की गई है।
विज्ञापन


जिससे वह बिना किसी कठिनाई के अध्ययन व पुस्तकों का उपयोग कर सकें। इस परियोजना में मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह के मार्गदर्शन और मुख्य विकास अधिकारी सुमित यादव की भूमिका भी रही। कार्यक्रम के दौरान सीडीओ सुमित यादव भी उपस्थित रहे। पुरस्कार की घोषणा से पहले केंद्र सरकार की टीम ने जिले की चार पुस्तकालयों का गहन सत्यापन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने दिव्यांगजनों के लिए सुविधाओं, तकनीकी सुगमता और पुस्तकालय की पहुंच को आधार बनाकर मुरादाबाद को इनोवेशन श्रेणी में चुना। प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर कहा कि यह पहल समाज के हर वर्ग, विशेषकर दिव्यांगजनों तक शिक्षा और जानकारी की सुगमता सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

UP: संभल में फ्री गाजा-फ्री फलस्तीन के पोस्टर चिपकाने वालों पर कार्रवाई, सात गिरफ्तार.. मास्टरमाइंड की तलाश

प्रधानमंत्री पुरस्कार प्रदेशवासियों के लिए गौरव का क्षण: योगी 
लोक सेवा दिवस के मौके पर मुरादाबाद को दिव्यांगजनों के लिए स्थापित सुगम्य पुस्तकालय की पहल के लिए प्रधानमंत्री एक्सीलेंस अवॉर्ड से नवाजे जाने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुशी जताई है। उन्होंने इसे 25 करोड़ प्रदेशवासियों के लिए गौरव का क्षण बताया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिविल सेवा दिवस के अवसर पर मुरादाबाद जनपद को दिव्यांगजन सुगम्य पुस्तकालय पहल के लिए नवाचार श्रेणी में पुरस्कार प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान समाज के प्रत्येक वर्ग तक ज्ञान की सहज और समान पहुंच सुनिश्चित करने की उत्तर प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता की एक झलक है।

यह पहल न सिर्फ दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने की दिशा में प्रेरणादायक है, बल्कि उन्हें नई आशा और आत्मनिर्भरता की ओर भी अग्रसर करती है। मुख्यमंत्री ने इस सराहनीय कार्य के लिए मुरादाबाद प्रशासन, पुस्तकालय टीम और जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह सफलता अन्य जनपदों के लिए भी एक प्रेरणा स्रोत बनेगी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed