फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Moradabad DM created account on Facebook, tried to cheat people and acquaintances

UP: मुरादाबाद के डीएम का फेसबुक पर बनाया अकाउंट, लोगों और परिचितों से ठगी की कोशिश, अलवर निवासी की तलाश

Mon, 08 Jan 2024 09:50 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 08 Jan 2024 09:50 AM IST
सार

अलवर के साइबर ठग ने मुरादाबाद के डीएम के नाम से फेसबुक पर फर्जी एकाउंट बना दिया। इसके बाद लोगों को रिक्वेस्ट भेजकर की ठगी की कोशिश की गई। इसकी जानकारी मिलने के बाद साइबर थाने में केस दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल एकाउंट को बंद करवा दिया गया है। 

विज्ञापन
UP: Moradabad DM created account on Facebook, tried to cheat people and acquaintances
मुरादाबाद के डीएम मानवेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के साइबर ठग ने मुरादाबाद के डीएम के नाम से फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाया। आरोपी ने लोगों को फ्रेंड्स रिक्वेस्ट भेजकर साइबर ठगी की कोशिश की। डीएम कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर विनय राज ने सिविल लाइंस थाने में राजस्थान के अलवर निवासी अकरम पुत्र संजय खान के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


जिसमें विनय राज ने बताया कि डीएम मुरादाबाद मानवेंद्र सिंह के नाम से फेसबुक पर एक अकाउंट संचालित हो रहा था। इस अकाउंट से लोगों को फ्रेंड्स रिक्वेस्ट भेज कर ठगी की कोशिश की जा रही थी। डीएम मानवेंद्र सिंह को उनके दोस्तों और परिचितों ने कॉल कर इसकी जानकारी दी। इसके बाद साइबर सेल में शिकायत की गई।
विज्ञापन


साइबर सेल ने इस मामले की जांच की तो पता चला कि राजस्थान के अलवर निवासी अकरम ने अकाउंट बनाया था। इसके लिए उसने अपने मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किया। आरोपी के मोबाइल नंबर की आईडी निकलवाई गई है। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि फर्जी एकाउंट बंद करा दिया गया है। साइबर ठग की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed