फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Mass marriages to be held in Moradabad on June 4 and 5; venue being selected

UP: मुरादाबाद में चार और पांच जून को होंगे सामूहिक विवाह, स्थल का किया जा रहा चयन, शासन को भेजी रिपोर्ट

Tue, 25 Nov 2025 12:10 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 25 Nov 2025 12:10 PM IST
सार

मुरादाबाद में सामूहिक विवाह के लिए चार और पांच जून की तारीख तय की है। दोनों दिनों में 567 बेटियों का सामूहिक विवाह कराया जाएगा।

विज्ञापन
UP: Mass marriages to be held in Moradabad on June 4 and 5; venue being selected
दुनिया में शादी की अनोखी परंपराएं - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

मुरादाबाद डीएम ने प्रदेश सरकार की योजना के तहत सामूहिक विवाह के लिए चार और पांच जून की तिथियां तय की हैं। उन्होंने इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी है। जिला समाज कल्याण अधिकारी सामूहिक विवाह के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में एक स्थल का चयन करेंगी।

विज्ञापन


जिला समाज कल्याण अधिकारी पंखुड़ी जैन ने बताया कि चार दिसंबर को सर्किट हाउस के पीछे बुद्धि विहार में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की बेटियों की शादियां होंगी। डीएम ने पर्यवेक्षण के लिए एसडीएम सदर और ठाकुरद्वारा को अधिकारी बनाया है।
विज्ञापन


कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अपर नगर आयुक्त, बीडीओ मुरादाबाद और बीडीओ भगतपुर होंगे। इसी प्रकार पांच जून को कुंदरकी, कांठ और बिलारी की बेटियों का सामूहिक विवाह कराने के लिए स्थान का चयन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में 567 बेटियों का सामूहिक विवाह आयोजित होंगे। प्रदेश सरकार ने प्रति विवाह की रकम बढ़ाकर एक लाख कर दी है। इस मामले में ब्लॉक स्तर पर पात्रों का चयन किया गया है।

Trending Videos

जांच में घिरे एडीओ के बारे में निर्णय का इंतजार
जिला समाज कल्याण विभाग की तरफ से जनवरी में हुईं शादियां विवादों के घेरे में आ गई हैं। एआर कोआपरेटिव अमरेंद्र कुमार ने भगतपुर टांडा ब्लॉक की जांच की थी। जांच में आया कि 22 बेटियों की शादी दूसरी बार हुई है।

इस मामले में जांच अधिकारी ने एडीओ प्रशांत और ब्लॉक के कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहराया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने इस मामले में अपनी रिपोर्ट शासन को भेज दी है लेकिन अभी शासन से कोई निर्णय नहीं आया है।

अभी सामूहिक विवाह का कार्यक्रम पूरा होने के बाद अन्य ब्लॉकों की शादियों की भी जांच की जाएगी। जनवरी में 3400 जोड़ों की शादियां हुई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed