फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   UP: Married woman not bring iPhone... In-laws threw her out of house, father-in-law did dirty act

UP: विवाहिता नहीं लाई आईफोन... ससुरालवालों ने घर से निकला, ससुर ने घर में कर दी गंदी हरकत, पीड़िता पहुंची थाने

Thu, 04 Jul 2024 04:38 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 04 Jul 2024 04:38 PM IST
सार

अमरोहा में हैरान करने वाला सामने आया है। विवाहिता मायके से आई फोन नहीं लाई तो ससुरालियों ने उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता का आरोप है कि ससुर ने दुष्कर्म करने की भी कोशिश की। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
UP: Married woman not bring iPhone... In-laws threw her out of house, father-in-law did dirty act
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

ससुराल वालों ने विवाहिता को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। विरोध करने पर मारपीट की। मायके से आईफोन नहीं ला कर दिया तो विवाहिता को घर से निकाल दिया। ससुर ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। 

विज्ञापन


मामले में पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। बछरायूं थानाक्षेत्र के गांव में किसान का परिवार रहता है। उन्होंने अपनी बेटी की शादी 28 जनवरी 2023 को गजरौला थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ की थी।
विज्ञापन


आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले भी विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। दहेज में एक लाख रुपये नकद, इन्वर्टर बैटरी, बुलेट मोटरसाइकिल और आईफोन लाने के लिए दबाव बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दहेज की मांग नहीं पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि ससुर ने भी विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। फिलहाल, पीड़िता अपने मायके में रहती है।

सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि मामले में विवाहिता की शिकायत पर आरोपी ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी  को भेजा जेल

बुरावली में घर में घुसकर युवती के साथ दुष्कर्म किया गया। शोर मचाने पर युवक को मौके से भागते हुए ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। यह मामला रहरा थाना क्षेत्र के गांव का है।

मंगलवार की दोपहर में किसान के परिवार के लोग धान की रोपाई करने खेत पर गए थे। इस दौरान 18 वर्षीय बेटी किसी काम से खेत से घर आ गई थी। घर पर युवती को अकेला देख गांव का ही युवक घर में घुस गया और उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी।

आरोप है कि दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट की गई। युवती के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।



सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि युवती की मां की तहरीर पर बीएनएस की धारा 63, 333, एससी,एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां से जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed