फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Leopard was tortured after being trapped in net, Vet in-charge suspended in Sambhal case

UP: जाल में फंसने के बाद तेंदुए को दी गई यातानाएं, संभल मामले में वीट प्रभारी निलंबित, अन्य की हो रही पहचान

Mon, 26 Feb 2024 10:26 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद/संभल
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद/संभल Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 26 Feb 2024 10:26 AM IST
सार

संभल में तेंदुए का रेस्क्यू करने के दौरान लापरवाही बरतने पर वीट प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा तेंदुए को नुकसान पहुंचाने वाले अधिकारियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
UP: Leopard was tortured after being trapped in net, Vet in-charge suspended in Sambhal case
संभल में तेंदुए का रेस्क्यू करते पुलिस और वन विभाग के जवान - फोटो : संवाद

विस्तार

हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव धतरा में घर घुसे तेंदुए की मौत के मामले में डीएफओ जेबी शेंडे ने बीट प्रभारी वन रक्षक शिवम पाठक को निलंबित कर दिया है। मुरादाबाद में वन संरक्षक एवं क्षेत्रीय निदेशक रमेश चंद्र ने बताया कि जाल में फंसे तेंदुए के ऊपर चढ़कर उछल-कूद करने वालों की पहचान कराई जा रही है। रेंजर का स्पष्टीकरण भी तलब किया गया है। बृहस्पतिवार को तेंदुए के एक घर में घुसने के बाद पुलिस व वन विभाग की टीम ने उसे जाल में फंसा लिया था। इसके बाद टीम में शामिल लोगों ने जाल में बंद तेंदुए के ऊपर चारपाइयां उल्टी करके बिछा दी थीं।

विज्ञापन

UP: Leopard was tortured after being trapped in net, Vet in-charge suspended in Sambhal case
संभल में तेंदुए का रेस्क्यू करते पुलिस और वन विभाग के जवान - फोटो : संवाद

उन चारपाइयों पर चढ़कर तेंदुए को काबू करने की कोशिश की थी। कुछ देर बाद तेंदुए को बेहोश बताकर मुरादाबाद ले गए थे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया था। पोस्टमार्टम के बाद कभी तेंदुए की मौत का कारण दम घुटना तो कभी सदमा और कार्डियक अरेस्ट बताया गया था। जाल में बंद तेंदुए पर तरह-तरह से अतिरिक्त दबाव बनाए जाने के बाद भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर एक खरोंच भी न मिलने की बात कही गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

UP: Leopard was tortured after being trapped in net, Vet in-charge suspended in Sambhal case
संभल में तेंदुए का रेस्क्यू - फोटो : संवाद

मेनका गांधी ने लिया था मामले का संज्ञान

जाल में सुरक्षित घिर जाने के बाद भी तेंदुए की मौत हो जाने के मामले का पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने संज्ञान लिया था। तेंदुए पर जुल्म करते लोगों की फोटो वायरल हो जाने के बाद मेनका गांधी के दखल से वन विभाग की टीम ने मामले की जांच और एक्शन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन

UP: Leopard was tortured after being trapped in net, Vet in-charge suspended in Sambhal case
संभल में तेंदुए का रेस्क्यू करते पुलिस और वन विभाग के जवान - फोटो : संवाद

ग्रामीणों का सवाल, सिर्फ वन रक्षक दोषी

तेंदुए की मौत के मामले में एक वन रक्षक को निलंबित करके वन विभाग ने भले ही विभागीय चूक को परोक्ष रूप से स्वीकार कर लिया है लेकिन ग्रामीणों के बीच से इस पर सवाल भी उठ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि फोटो से स्पष्ट है कि जाल में घिरने के बाद तेंदुए के ऊपर चढ़ने वाले समूह में थे। जिनमें बड़ी संख्या में वर्दीधारी थे। इसके बाद भी जिम्मेदारों को वन विभाग का एक छोटे पद वाला कर्मचारी ही दोषी नजर आया।

UP: Leopard was tortured after being trapped in net, Vet in-charge suspended in Sambhal case
संभल में तेंदुए का रेस्क्यू करते पुलिस और वन विभाग के जवान - फोटो : संवाद

वन विभाग की टीम पहुंची गांव, लोगों से ली जानकारी

गांव धतरा में तेंदुए की मौत के मामले को लेकर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। इस दौरान ग्रामीणों से पूरे मामले की जानकारी ली। हालात समझते हुए कागज पर एक नक्शा भी बनाया। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे वन विभाग के संभल के डिप्टी रेंजर उस्मान अली, असमोली के वन दरोगा मोहित कुमार यादव और बेलवाल रामकुंवर सैनी के घर पहुंचे। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों द्वारा दौड़ाए जाने पर तेंदुआ रामकुंवर सैनी के घर के शौचालय में ही जा घुसा था।

UP: Leopard was tortured after being trapped in net, Vet in-charge suspended in Sambhal case
संभल में तेंदुए का रेस्क्यू करते पुलिस और वन विभाग के जवान - फोटो : संवाद

वहीं से उसे जाल में फंसा लेने वाली वन और पुलिस विभाग की टीम ने तेंदुए पर उल्टी चारपाइयां बिछाकर ऊपर चढ़कर दबाव बनाया था। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार को आई टीम ने घटना के बारे में जानकारी की। रामकुंवर सैनी के घर पर नहीं होने के कारण उनके भतीजे राधे सैनी से उस नक्शे पर हस्ताक्षर कराए, जिसे मौके पर ग्रामीणों से बातचीत के बाद बनाया था।

UP: Leopard was tortured after being trapped in net, Vet in-charge suspended in Sambhal case
भाजपा सांसद मेनका गांधी। - फोटो : amar ujala

रविवार को वन विभाग की टीम घर पर आई थी। घर में तेंदुआ कैसे आया, इस बारे में वन विभाग की टीम ने पूछताछ की। वन विभाग की टीम ने नक्शा बनाकर जेठ के पुत्र राधे सैनी से नक्शे पर दस्तखत कराए थे। - सुशीला देवी, रामकुंवर सैनी की पत्नी

तेंदुए की मौत के मामले में वन रक्षक को दोषी मानते हुए निलंबित किया गया है। अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जाएगी। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक तेंदुए की मौत कार्डियक अरेस्ट के कारण हुई है। - जेबी शेंडे, डीएफओ संभल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed