फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Income Tax raid on Moradabad exporter CL Gupta Export, tight security at offices

UP: मुरादाबाद के निर्यातक सीएल गुप्ता एक्सपोर्ट पर आयकर छापा, दफ्तरों पर कड़ा पहरा..अंदर जाने की इजाजत नहीं

Tue, 28 May 2024 11:00 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 28 May 2024 11:00 AM IST
सार

मुरादाबाद के बड़े निर्यातक सीएल गुप्ता एक्सपोर्ट के फर्मों और अन्य संस्थानों पर आयकर विभाग के छापे पड़े हैं। एक साथ कई संस्थानों में कार्रवाई के दौरान किसी भी कर्मचारी को अंदर और बाहर जाने की इजाजत नहीं थी। 

विज्ञापन
UP: Income Tax raid on Moradabad exporter CL Gupta Export, tight security at offices
मुरादाबाद में आयकर विभाग का छापा - फोटो : संवाद

विस्तार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख निर्यातक सीएल गुप्ता ग्रुप की फैक्टरी, स्कूल, आवास सहित दस ठिकानों पर दिल्ली से आई आयकर विभाग की टीमों ने मंगलवार सुबह एक साथ छापा मारा। टीम के साथ आई सीआरपीएफ कर्मियों ने किसी को संस्थानों के अंदर घुसने नहीं दिया। दिन भर जांच जारी रही, लेकिन यह पता नहीं चल सका कि कितने की गड़बड़ी मिली है।

विज्ञापन


दिल्ली से आई आयकर विभाग की टीमें मंगलवार सुबह पांच बजे एक साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश की प्रमुख हस्तशिल्प का निर्यात करने वाली कंपनी सीएल गुप्ता ग्रुप की फैक्टरी, स्कूल, आवास सहित अन्य संस्थानों में पहुंची। टीम की गाड़ियों पर इलेक्शन ड्यूटी का स्टीकर लगा थी।
विज्ञापन


दिल्ली रोड पर अमरोहा जिले के जिवाय स्थित सीएल गुप्ता एक्सपोर्टर्स लिमिटेड के कर्मचारी अपना काम कर रहे थे। इस बीच सीआरपीएफ कर्मियों के साथ आयकर की टीम पहुंच गई। उन्होंने गेट पर तैनात कर्मचारियों को किसी को अंदर नहीं आने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेट के गार्ड ने बताया कि उसने करीब पांच हजार कर्मचारियों को ड्यूटी से लौटाया गया है। टीम कटघर थाने के नजदीक आवास और फैक्टरी में घुस गई। यहां कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

कर्मचारियों का कहना है कि आयकर की टीम ने रामगंगा विहार स्थित सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल, सीएल गुप्ता आई इंस्टीट्यूट, नया मुरादाबाद सेक्टर पांच स्थित आवास, थाना कटघर के पास स्थित आवास, एसीजेड स्थित फैक्टरी और अकाउंटेंट के आवास पर जांच कर रही है फैक्टरी के कर्मचारियों को यहां भी अंदर आने नहीं दिया गया। 

दो बार मिल चुका है अवार्ड

फैक्टरी के कर्मचारियों का कहना था कि सीएल गुप्ता कंपनी को दो बार देश का टॉप हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्ट का अवार्ड मिल चुका है। फैक्टरी का सालाना एक्सपोर्ट कारोबार करीब 500 करोड़ रुपये से अधिक है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी सीएल गुप्ता ग्रुप के संस्थान हैं।

जांच के दौरान सीएल गुप्ता ग्रुप से जुड़े अधिकारियों से बात नहीं हो सकी। शाम को आयकर विभाग की दूसरी टीम फैक्टरियों में पहुंची । आयकर अधिकारियों ने इस कार्रवाई के बारे में फिलहाल कुछ बताने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed