फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: If you miss driving test, you will get another chance, now you will not have pay fee again

UP: ड्राइविंग टेस्ट से चूके तो फिर मिलेगा मौका, अब दोबारा नहीं देना होगा शुल्क, करना होगा नया स्लाट बुक

Wed, 22 May 2024 01:04 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 22 May 2024 01:04 PM IST
सार

यूपी में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों के राहत भरी खबर है। किसी वजह से कोई आवेदक टेस्ट नहीं दे पाता है तो उसे दोबारा मौका दिया जाएगा। इसके लिए उसे फीस देने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
UP: If you miss driving test, you will get another chance, now you will not have pay fee again
ड्राइविंग लाइसेंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यदि आप ड्राइविंग लाइसेंस के लिए टेस्ट किसी वजह से नहीं दे पाते हैं तो आपको दूसरे दिन टेस्ट देने का मौका मिलेगा। आवेदक के ड्राइविंग टेस्ट नहीं देने पर स्लाट अपने आप कैंसिल हो जाएगा। इसके बाद आवेदक को ड्राइविंग टेस्ट देने के लिए फिर से स्लाट बुक करना पड़ेगा।

विज्ञापन

इसके लिए कोई भी शुल्क नहीं देना होगा। ड्राइविंग लाइसेंस ऑनलाइन अप्लाई करने के बाद आवेदक को ऑफलाइन बायोमेट्रिक, फेस स्कैनिंग और ड्राइविंग टेस्ट के लिए कांठ रोड स्थित ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट जाना पड़ता है। परिवहन विभाग की आनलाइन साइट नहीं चलने, इंटरनेट की गति धीमी होने की समस्या आने पर आवेदकों के ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बन पाते हैं।

विज्ञापन


यहां तक कि साइट नहीं चलने से स्लाट बुकिंग के दिन आवेदकों का टेस्ट नहीं हो पाता है। इन आवेदकों को टेस्ट देने के लिए परिवहन विभाग की ओर से दूसरा मौका दिया जा रहा है। इसका कोई शुल्क नहीं लगेगा, केवल आवेदक को फिर से स्लाट बुक करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आवेदक दिए गए तारीक और समय पर ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट पहुंचकर टेस्ट दे सकता है। आवेदक ड्राइविंग टेस्ट पास या फेल है इसकी सूचना एसएमएस और ई-मेल के जरिए उसे दे दिया जाएगा।

डीएल के लिए ऐसे करें आवेदन
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदकों को परिवहन विभाग की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां ड्राइविंग लाइसेंस अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें। ये आपसे अपनी डिटेल भरने के लिए कहेगा। यहां अपना नाम, एड्रेस, उम्र और सभी डिटेल भरिए। अपने डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।

अपॉइंटमेंट का दिन और टाइम सेट कर ड्राइविंग लाइसेंस की फीस ऑनलाइन जमा करें। अपॉइंटमेंट के दिन आपको गाड़ी लेकर ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट जाना होगा। वहां पर गाड़ी चलाकर अधिकारी को दिखाना होगा। टेस्ट पास हो जाने के सात दिन में ड्राइविंग लाइसेंस आपके आप के घर आ जाएगा। ड्राइविंग लाइसेंस आवेदन के लिए आधार कार्ड, दसवीं का सर्टिफिकेट, बर्थ सर्टिफिकेट, पासपोर्ट दस्तावेज होने चाहिए।

लाइसेंस फीस: दो पहिया ड्राइविंग लाइसेंस के लिए 700 फीस और दो पहिया के साथ कार के डीएल की 1100 फीस निर्धारित है।

ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदक किसी कारण ड्राइविंग टेस्ट तय तारीक और समय पर नहीं दे पाते हैं, तो वह दूसरे दिन का स्लाट बुक कर सकते हैं। इसका कोई शुल्क नहीं लगेगा। - हरिओम, आरआई, परिवहन विभाग मुरादाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed