फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Hourly AC e-buses will be available from Moradabad to Delhi, drivers and conductors are being trained

UP: मुरादाबाद से दिल्ली के लिए अब हर घंटे मिलेगी एसी ई-बसें, चालकों- परिचालकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

Mon, 03 Nov 2025 02:04 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 03 Nov 2025 02:04 PM IST
सार

मुरादाबाद से दिल्ली और मेरठ रूट पर जल्द ही 20 वातानुकूलित ई-बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। इनमें से सात एसी ई-बसें डिपो में पहुंच चुकी हैं जबकि 13 और आने वाली हैं। चालक- परिचालकों को प्रशिक्षण मिलने के बाद हर घंटे दिल्ली रूट पर एक बस की सुविधा मिलेगी। 

विज्ञापन
UP: Hourly AC e-buses will be available from Moradabad to Delhi, drivers and conductors are being trained
यूपी में ई बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली और मेरठ रूट पर मुरादाबाद से जल्द ही एसी ई-बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। यात्रियों को दिल्ली रूट पर हर एक घंटे में वातानुकूलित ई-बसों की सुविधा मिलेगी। मुरादाबाद डिपो में सात एसी ई-बसें आ चुकी हैं। परिवहन निगम के अधिकारियों का कहना है कि 13 और एसी ई-बसें आएंगी।

विज्ञापन


मुरादाबाद से दिल्ली और मेरठ के लिए 20 वातानुकूलित ई-बसों का संचालन किया जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ई-बसों के संचालन से लोगों को आरामदायक सुविधा मिलेगी। मुरादाबाद डिपो को सात वातानुकूलित ई-बसें मिल गई हैं।
विज्ञापन


सभी ई-बसें मुरादाबाद डिपो वर्कशॉप में खड़ी हैं। एसी ई-बसों में 40 आरामदायक सीटें लगाई गई हैं। यात्रियों, चालकों और परिचालकों की निगरानी के लिए हर एक एसी ई-बस में चार-चार कैमरे लगाए गए हैं। दुर्घटना घटित न हो इसके लिए ई-बसों में सेंसर भी लगाया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरादाबाद डिपो के सीनियर फोरमैन गजेंद्र सिंह ने बताया कि एसी ई-बसों को कंपनी के चालकों द्वारा लाया गया है। बाकी बसें जल्द आ जाएंगी। उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग में दो दिनों के भीतर एसी ई-बसों का पंजीकरण करा दिया जाएगा। इसके बाद ही बसों का संचालन शुरू होगा।

Trending Videos

जोया, गढ़, हापुड़ बाईपास, गाजियाबाद बसों का है स्टॉपेज
मुरादाबाद से दिल्ली और हापुड़ रूट पर चलने वाली ई-बसों की अधिकतम रफ्तार 80 किमी प्रतिघंटा है। यह बसें यात्रियों को तीन घंटे के भीतर दिल्ली पहुंचा देंगी। बसों का किराया अभी निर्धारित नहीं गया है। दिल्ली रूट पर चलने वाली ई-बसों का स्टॉपेज जोया, गढ़, हापुड़ बाईपास, गाजियाबाद बनाया गया है।

पीतलनगरी डिपो वर्कशॉप में लगाई जा रही चार्जिंग प्वाइंट
एसी ई-बसों को चार्ज करने के लिए पीतलनगरी डिपो वर्कशॉप में एक चार्जिंग प्वाइंट लगा दी गई है। दो चार्जिंग प्वाइंट लगाने का काम चल रहा है। कुल आठ चार्जिंग प्वाइंट लगाई जानी है। ई-बसें एक बार चार्ज होने पर 350 किमी तक चलेंगी।

एआरएम फाइनेंस बीएल मिश्रा कहना है कि बसें आनी शुरू हो गई हैं लेकिन अभी तक चार्जिंग प्वाइंट तैयार होना बाकी है। जबतक चार्जिंग प्वाइंट बनकर तैयार नहीं हो जाता तब ई-बसों का संचालन नहीं किया जाएगा।

चार्जिंग प्वाइंट और एसी ई-बसों के मरम्मत का काम स्विच मोबिलिटी इलेक्ट्रिक कंपनी की ओर से किया जाएगा। चार दिनों के भीतर कंपनी की टीम आ जाएगी और चार्जिंग प्वाइंट समेत अन्य पर कार्य किया जाएगा।

चालकों और परिचालकों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
एआरएम फाइनेंस बीएल मिश्रा ने बताया कि एसी ई-बसों के चलाने के लिए चालकों और परिचालकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां की जा रही हैं। चालकों और परिचालकों का प्रशिक्षण पूरा होने के बाद ही एसी ई-बसों को रूट पर भेजा जाएगा। आस-पास के जिले में पता किया जाएगा कि किन बस अड्डों पर चार्जिंग प्वाइंट लगाई गई है। इसके बाद उन रूट पर बसों का संचालन कर ट्रायल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed