{"_id":"65890a145d2ea6291809d816","slug":"up-homemade-bomb-thrown-teenager-house-search-going-city-for-accused-brothers-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: किशोर के घर पर फेंका देसी बम, फटने से आंख हुई खराब, आरोपी भाइयों की शहर में चल रही तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: किशोर के घर पर फेंका देसी बम, फटने से आंख हुई खराब, आरोपी भाइयों की शहर में चल रही तलाश
Mon, 25 Dec 2023 10:20 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 25 Dec 2023 10:20 AM IST
सार
मुरादाबाद कृष्णा कॉलोनी चंदन नगर निवासी ने बताया कि उसका पुत्र निखिल आंगन में खेल रहा था। इसी समय पड़ोसी ने अपने मकान की छत से उसके आंगन में बम फेंक दिया। इससे निखिल की आंख फूट गई और चेहरा लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन
यूपी पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मकान के अंदर बम फेंकने से 26 नवंबर की शाम एक किशोर घायल हो गया था। उसकी आंख खराब हो गई। परिजनों ने एक माह तक दिल्ली में इलाज कराया, लेकिन आंख पूरी तरह ठीक नहीं हुई। इस मामले में शिकायत मिलने पर सिविल लाइंस पुलिस ने पड़ोस के दो भाइयों के लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
कृष्णा कॉलोनी चंदन नगर निवासी मनोज कुमार ने बताया कि 26 नवंबर की शाम उसका पुत्र निखिल सैनी (13) आंगन में खेल रहा था। इसी समय पड़ोसी सतीश उर्फ बब्लू ने अपने मकान की छत से उसके आंगन में बम फेंक दिया। विस्फोट से उसके बेटे निखिल की आंख फूट गई और चेहरा लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन
पिता अपने बेटे को लेकर विवेकानंद अस्पताल गया। डॉक्टरों ने उपचार के बाद उसे हायर सेंटर लेकर जाने की सलाह दी। काफी प्रयास के बाद बेटे को दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया। इलाज के दौरान आंख की प्लास्टिक सर्जरी की गई। अस्पताल से घर लौटने के बाद उसने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन
उसके बेटे की आंखें अभी ठीक नहीं हुई हैं। इस मामले में सिविल लाइंस पुलिस ने दो भाइयों सतीश उर्फ बब्लू और कपिल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पिता मनोज ने बताया कि उसके घर के सामने बाबूराम का परिवार रहता है। 2017 में वह अपना मकान बनवा रहा था।
उसी समय बाबूराम के पुत्रों सतीश उर्फ बबलू उसके भाई कपिल से विवाद हो गया था। उस समय लोगों ने समझा बुझाकर विवाद शांत करा दिया था। पिता ने पुलिस अधिकारियों से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।