Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Hit by tariffs and raw material price hikes, Moradabad's export business drops by 30 percent

UP: टैरिफ और कच्चे माल का झटका, मुरादाबाद का निर्यात कारोबार 30 प्रतिशत गिरा, डेढ़ लाख लोगों ने काम छोड़ा

Sat, 03 Jan 2026 01:06 PM IST
विमल शर्मा अमित कुमार, अमर उजाला मुरादाबाद
अमित कुमार, अमर उजाला मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 03 Jan 2026 01:06 PM IST
सार

अमेरिकी टैरिफ और कच्चे माल की महंगाई के चलते मुरादाबाद का हस्तशिल्प निर्यात 2025 में बुरी तरह प्रभावित हुआ है। जिले का निर्यात करीब तीन हजार करोड़ रुपये घट गया और 30 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।  

विज्ञापन
UP: Hit by tariffs and raw material price hikes, Moradabad's export business drops by 30 percent
निर्यात पर मंदी - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी टैरिफ, कच्चे माल की महंगाई से मिले झटके ने मुरादाबाद के निर्यात कारोबार को हिला दिया है। गुजरे साल (2025) में जिले के हस्तशिल्प उत्पाद का निर्यात तीन हजार करोड़ रुपये कम हुआ है। निर्यात में 30 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। जिला उद्योग केंद्र के रिकॉर्ड के अनुसार मुरादाबाद से हर साल 10437 करोड़ रुपये के निर्यात का औसत है।

विज्ञापन


सालभर में यह घटकर साढ़े छह से सात हजार करोड़ रुपये पर आ गया। अमेरिका की नई टैरिफ दरों के बाद निर्यात का आंकड़ा तेजी से घटा है। एमएचईए के प्रेसीडेंट नावेद उर्रहमान का कहना है कि अमेरिका के भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ से वहां के खरीदारों ने पहले से दिए आर्डर होल्ड कर दिए। नए आर्डर मिलने बंद हो गए।
विज्ञापन


मुरादाबादी हस्तशिल्प निर्यात का 60 प्रतिशत कारोबार अमेरिका में ही है। लिहाजा अमेरिकी निर्यात का 30 प्रतिशत काम कम हो गया। निर्यातकों का कहना है कि इसी माह (जनवरी) के मध्य में अमेरिका में फेयर लगेगा। इसमें खरीदारों के रुख से भविष्य के आर्डर की स्थिति स्पष्ट होगी। अगर टैरिफ और कच्चे माल की स्थिति इसी तरह रही तो आने वाले दिनों में भी बेहतर नतीजे की उम्मीद नहीं लगा सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पांच साल में डेढ़ लाख लोगों ने काम छोड़ा 
पीतल बस्ती दस्तकार एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी साजिद मंसूरी ने बताया कि पिछले पांच साल में करीब डेढ़ लाख लोग हस्तशिल्प के काम से दूर हो गए हैं। एक साल में निर्यात से जुड़े अलग-अलग क्षेत्रों से 60 हजार लोगों की नौकरी चली गई। निर्यातकों ने करीब पांच हजार कामगारों को भी मना कर दिया है। कुछ को अब रोज के काम के हिसाब से कामगारों को रखा जा रहा है। प्रतिदिन काम के हिसाब से भुगतान किया जाता है।

इन देशों में होता है निर्यात
मुरादाबाद से हस्तशिल्प उत्पाद का निर्यात अमेरिका, ब्रिटेन, सऊदी अरब, दुबई समेत करीब 20 देशों में किया जाता है। इसमें अकेले अमेरिका करीब 60 प्रतिशत हस्तशिल्प उत्पादों का निर्यात होता है।

जिला उद्योग केंद्र के आंकड़े 

  • जिले के नौ हजार लोगों  का निर्यात-आयात के लिए पंजीकरण
  • करीब दो हजार लोगों का सिर्फ निर्यात के लिए पंजीकरण
  • हर साल करीब 1200 लोग करते हैं निर्यात।
  • करीब 800 लोग कभी-कभी कर पाते हैं निर्यात

अमेरिका के अलावा दूसरे देशों में तलाश कर रहे खरीदार
मुरादाबाद के निर्यात में 30 प्रतिशत की कमी हुई है। युद्ध या अन्य कारणों से कई देश प्रभावित हैं, अमेरिकी टैरिफ बड़ी चुनौती है। ऊपर से कच्चे माल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। आने वाले दिनों में हस्तशिल्प उत्पाद और महंगा हो जाएगा। इससे निर्यात और घटने का डर है। -नावेद उर्रहमान,  प्रेसीडेंट, एमएचईए

 मुरादाबाद से हस्तशिल्प उत्पाद का एक बड़ा हिस्सा अमेरिका जाता है। बड़े से लेकर छोटे निर्यातक अमेरिकी खरीदारों से जुड़े हुए हैं। अमेरिका में छोटी सी हलचल होती है तो इसका बड़ा असर मुरादाबाद के काम पर पड़ता है। अमेरिकी टैरिफ दरों ने स्थिति ज्यादा बदल दी है। - सुरेश कुमार गुप्ता, चेयरमैन, आईआईए हैंडीक्रॉफ्ट डेवलेपमेंट कमेटी

लगातार बढ़ती कच्चा माल की कीमतों की वजह से हस्तशिल्प उत्पाद महंगा हो गया है। वर्ष 2025 में बड़े आर्डर नहीं मिलें, जो भी मिले वह या तो कैंसिल हो गए या फिर होल्ड हो गए। इसकी वजह से कारोबार कम हुआ है। -सतपाल, सचिव, द हैंडीक्रॉफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन

निर्यातक अमेरिका के अलावा दूसरे देशों में हस्तशिल्प के खरीदारों की तलाश कर रहे हैं। हालांकि अभी दूसरे देशों में कोई खास बायर नहीं मिले हैं। यदि कच्चे माल की कीमत स्थिर नहीं हुई तो वर्ष 2026 में निर्यात और घटने की संभावना है। - दीपक चौधरी, निर्यातक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed