{"_id":"6af58e893414188f8c07cae9","slug":"up-groom-refuses-to-bring-wedding-procession-over-rs-2-lakh-dowry-bride-left-waiting-in-mehndi-2026-11-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: निकाह से पहले नहीं दिए दो लाख, बरात लेकर न आया दूल्हा, मेहंदी रचाए बैठी रही दुल्हन; धरी रह गईं तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: निकाह से पहले नहीं दिए दो लाख, बरात लेकर न आया दूल्हा, मेहंदी रचाए बैठी रही दुल्हन; धरी रह गईं तैयारियां
Thu, 12 Nov 2026 03:31 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: Sharukh Khan
Updated Thu, 12 Nov 2026 03:31 PM IST
सार
निकाह से पहले दूल्हे को दो लाख रुपेय नहीं दिए तो वह बरात लेकर नहीं आया। दुल्हन की मां का आरोप है कि तीन लाख रुपये से दूल्हा और उसका परिवार संतुष्ट नहीं हुआ था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद
विस्तार
संभल के कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर टांडा में एक शादी के कार्यक्रम में उस समय मायूसी छा गई जब यह जानकारी मिली कि जिस बरात का स्वागत किए जाने की तैयारी है। वह बरात ही नहीं आ रही है। दुल्हन पक्ष ने दूल्हा और उसके परिवार को मनाने का प्रयास किया लेकिन वह बरात लेकर आने के लिए तैयार नहीं हुए।
बरात के लिए जो खाना और नाश्ते का इंतजाम किया गया था वह भी रखा रह गया। दुल्हन की मां ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें आरोप है कि दूल्हा और उसके परिजनों ने पांच लाख रुपये दिए जाने की मांग की थी। जिसमें वह तीन लाख रुपये दे चुकी हैं लेकिन इस पर वह राजी नहीं है।
दुल्हन की मां ने बताया कि उनके पति का निधन हो गया है। वह आर्थिक रूप से कमजोर हैं। काफी समय पहले मेरठ के गांव फिटकरी से रिश्ता तय हो गया था। बुधवार की शाम 7 बजे बरात आनी थी। इसकी तैयारियों को पूरा कर लिया गया था। करीब सात बजे करीब दूल्हा ने कॉल कर कहा कि वह बरात लेकर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
बरात नहीं लाने का कारण जानना चाहा तो उसने बताया कि पांच लाख रुपये दिए जाने थे लेकिन तीन लाख रुपये दिए हैं। दुल्हन की मां ने बताया कि उन्होंने और उनके रिश्तेदारों ने दूल्हा और उसके परिवार को मनाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माना और बरात लेकर नहीं आया।

Trending Videos
स्वागत की तैयारी, खाना व नाश्ते का पूरा इंतजाम हो गया था
बरात को 7 बजे ही पहुंचना था। इसके लिए खाना व नाश्ते का पूरा इंतजाम दुल्हन पक्ष ने कर दिया था। दुल्हन को भी सजाने का काम चल रहा था। मेहंदी दिन में ही लगा दी गई थी। इस दौरान ही बरात नहीं आने की जानकारी मिली। दुल्हन का भी रो रोकर बुरा हाल है।

ग्रामीणों ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवार किसी तरह शादी की तैयारियों को पूरा किया था। ऐसे में बरात भी नहीं आई और लाखों रुपये का नुकसान हो गया। शादी के कार्यक्रम में जो बराती आए थे वह भी मायूस हो गए। देररात तक पंचायत का दौर चलता रहा लेकिन समाधान नहीं निकला।
मामला मेरी जानकारी में नहीं आया है। न कोई तहरीर मिली है। तहरीर मिलती है तो जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।-मोहित चौधरी, प्रभारी, संभल कोतवाली।