फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Fog wreaks havoc in Moradabad division, ten vehicles collide on Gajraula highway, several injured

UP: मुरादाबाद मंडल में कोहरे का कहर, गजराैला हाईवे पर दस वाहन टकराए, कई घायल.. एक की माैत

Sun, 14 Dec 2025 01:06 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 14 Dec 2025 01:06 PM IST
सार

गजराैला हाईवे पर एक के बाद एक दस वाहन आसप में टकरा गए। हादसे में एक की माैत जबकि कई लोग जख्मी हो गए। घटना के बाद इलाके में जाम लग गया। 

विज्ञापन
UP: Fog wreaks havoc in Moradabad division, ten vehicles collide on Gajraula highway, several injured
गजराैला हाईवे पर हुआ हादसा - फोटो : संवाद

विस्तार

कोहरे का कहर गजरौला में हाईवे पर दिखा। यहां शहवाजपुर डोर के निकट ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली डिवाइडर पर चढ़ जाने से उससे प्राइवेट बस टकरा गई। इसके बाद बस के पीछे एक टाटा मैजिक व सात कारें एक-दूसरे से टकरा गईं। इस हादसे में कई लोग मामूली रूप से चोटिल हो गए।

विज्ञापन


इस दौरान हाईवे पार कर रहा एक युवक हादसे का शिकार हो गया। उसकी पहचान नहीं हो सकी। हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन से वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि शनिवार सुबह ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली शहवाजपुर डोर के निकट पहुंची, घने कोहरे में चालक को कुछ दिखाई नहीं दिया।
विज्ञापन


इस कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली डिवाइडर पर चढ़ गई। हालांकि चालक और ट्रॉली में ईंटों पर बैठे लोगों को मामूली चोटें लगीं। इस दौरान पीछे प्राइवेट बस चल रही थी। उसका चालक भी बस पर नियंत्रण नहीं रख पाया और बस अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुस गई।  इसके बाद एक टाटा मैजिक व करीब सात कारें एक-दूसरे से टकरा गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

मृतक की नहीं हो सकी पहचान
हाईवे पार करते समय एक युवक की वाहन की टक्कर से माैत हो गई। हादसे की सूचना पाकर औद्योगिक चौकी इंचार्ज सुभाष चौहान पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हादसे की सूचना आला अफसरों को दी। साथ ही घायल युवक को सीएचसी लाया। यहां पर उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने उसका शव मोर्चरी पर रखवाया है।

हादसे के कारण हाईवे पर लगा जाम
शनिवार सुबह हाईवे पर हादसे के कारण दिल्ली जाने वाले लेन पर वाहनों का जाम लग गया। उधर कोहरे के कारण चालक वाहनों की रफ्तार कम कर गुजरे। इस कारण भी जाम लगता चला गया। सूचना पाकर पुलिसकर्मी मौके पर गए। उन्होंने नगर से क्रेन मंगाई जिसने हादसे की शिकार ईंट से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली, बस, टाटा मैजिक व कारों को हटवाया। तब जाकर यातायात सुचारू हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed