फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Five arrested for cheating by giving cheap gold, husband and wife were running gang

UP: सस्ते सोने का झांसा देकर ठगी करने वाले पांच गिरफ्तार, महिला से कराते थे कॉल, पति-पत्नी चला रहे थे गिरोह

Sun, 12 May 2024 10:39 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 12 May 2024 10:39 AM IST
सार

मुरादाबाद पुलिस ने कम दाम में सोना बेचने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ में कई बातों का पता चला है। पति-पत्नी मिलकर इस पूरे गिरोह को चला रहे थे।

विज्ञापन
UP: Five arrested for cheating by giving cheap gold, husband and wife were running gang
पुलिस की गिरफ्त में ठगी करने के आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

कम दाम में सोना बेचने का झांसा देकर लोगों को ठगने वाला मध्य प्रदेश के गिरोह को कटघर पुलिस ने पकड़ा है। इस गिरोह में पति-पत्नी समेत पांच आरोपी शामिल हैं। महिला ने फोन पर संपर्क कर अंबाला सदर निवासी वीरेंद्र उर्फ सोने को बैंड बाजे का पुराना सामान और सस्ते में सोना बेचने का झांसा देकर मुरादाबाद बुलाकर एक लाख रुपये ठग लिए थे। 

विज्ञापन


एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि हरियाणा के अंबाला सदर के राम कृष्ण कॉलोनी निवासी वीरेंद्र उर्फ सोनू ने कटघर थाने में केस दर्ज कराया था। जिसमें उसने बताया कि उसके साथ 4.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है। कटघर पुलिस ने इस मामले की जांच पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन


पीड़ित से पूछताछ में पता चला कि उसे सस्ते में सोना बेचने और बैंड बजाने पुराना सामान बेचने के बहाने यहां बुलाया था। पूजा नाम की महिला ने कॉल की थी। उसने विश्वास में लेने के लिए अपना आधार कार्ड भी व्हाट्सएप पर उसे भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कटघर थाने की पुलिस और एसओजी ने इस मामले में शनिवार को मध्य प्रदेश के कटनी जनपद के रीठी थाना क्षेत्र के हरदुआ निवासी जगीसना, उसके पति अल्से बहेलिया, कटनी जनपद के टोला बूढा ललकपुर निवासी राकेश पारधी और मुन्जुस पारधी उर्फ मजूफल पारधी निवासी देवगांव, थाना रीठी जनपद कटनी, मध्यप्रदेश और इसी गांव का इंडियन गिरफ्तार किया है। 

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जगीसना पूजा बनकर लोगों को फोन करती थीं। जैसे ही ग्राहक फंस जाता था। इसके बाद आरोपी ने ऐसे स्थान पर बुलाते थे, जहां कोई उन्हें पकड़ नहीं पाए। पूजा ने ही वीरेंद्र उर्फ सोनू को कॉल कर कटघर क्षेत्र में बुलाया था। वीरेंद्र से एक लाख रुपये ठग लिए थे।

हमारे पास कुछ सामान नहीं था। इसलिए विवाद हो गया था। पुलिस ने गिरोह के कब्जे से वीरेंद्र से ठगे गए 64100 रुपये बरामद किए हैं। इसके अलावा गिरोह के सदस्यों से नौ आधार कार्ड व दो मोबाइल मिले हैं। शनिवार शाम सभी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

महिला से कराते थे कॉल, व्हाट्सएप पर भेज देते थे फर्जी आधार कार्ड

इस गिरोह को पति पत्नी चला रहे थे। ठग देश भर के कई प्रदेशों में ठगी की घटनाएं कर चुके हैं। लोगों को सस्ते में सोना बेचने और अन्य सामान बेचने का झांसा देते थे। जगीसना पूजा नाम बताकर लोगों से बात करती थी। उन्हें तरह तरह का लालच देती थी।



पुलिस और लोगों से बचने के लिए सभी आरोपियों ने अपने अपने फर्जी आधार कार्ड बनवा लिए थे। एक शहर में घटना को अंजाम देने के बाद दूसरे शहर में चले जाते थे। इसके बाद फोन के जरिए ही लोगों को ठगते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed