फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP Election Result: Despite getting 10193 more votes than India, NDA lagged behind in Moradabad division

UP Election Result: इंडिया से 10193 वोट अधिक पाकर भी मुरादाबाद मंडल में पिछड़ा एनडीए, मिली सिर्फ एक सीट

Thu, 06 Jun 2024 02:18 PM IST
विमल शर्मा जितेंद्र कुमार, अमर उजाला मुरादाबाद
जितेंद्र कुमार, अमर उजाला मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 06 Jun 2024 02:18 PM IST
सार

मुरादाबाद मंडल में एनडीए को लगभग 26 लाख वोट मिले हैं। इंडिया गठबंधन एक लाख वोट कम पाकर भी शानदार प्रदर्शन करने में कामयाब रहा। मंडल की छह सीटों पर बसपा एक भी सीट पाने में कामयाब नहीं हो पाई। बीजेपी को भी एक सीट पर ही संतोष करना पड़ा।

विज्ञापन
UP Election Result: Despite getting 10193 more votes than India, NDA lagged behind in Moradabad division
भाजपा और कांग्रेस - फोटो : संवाद

विस्तार

मुरादाबाद मंडल में एनडीए ने सबसे ज्यादा मत तो हासिल कर लिए लेकिन सीटें जीतने के मामले में वह सपा से पिछड़ गया। एनडीए को सभी छह सीटों पर 26 लाख 17 हजार 415 वोट मिले हैं, जबकि इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी 26 लाख सात हजार 222 मत ही पाए हैं।

विज्ञापन


इंडिया गठबंधन 10193 मत कम पाकर भी मंडल में जबरदस्त प्रदर्शन करने में कामयाब रहा है। मुरादाबाद मंडल की छह सीटों पर भाजपा ने अपने सहयोगी रालोद के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। बिजनौर की सीट रालोद के खाते में गई थी जबकि बाकी पांच सीटों पर भाजपा प्रत्याशी चुनाव लड़े थे।
विज्ञापन


इसी तरह सपा और कांग्रेस के बीच भी सीट बंटवारों में वैसे ही समीकरण रहे थे। सपा ने कांग्रेस को अमरोहा की सीट दी थी जबकि बाकी पांच सीटों पर सपा प्रत्याशी चुनाव लड़े थे। सपा ने मुरादाबाद, रामपुर और संभल में जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि बिजनौर, नगीना में सपा को हाथ का सामना करना पड़ा है। अमरोहा की सीट पर कांग्रेस के दानिश अली लड़े थे। उन्हें भाजपा के प्रत्याशी ने हरा दिया। जबकि भाजपा को मुरादाबाद, रामपुर, नगीना, संभल में करारी हार का सामना करना पड़ा है।

अमरोहा में भाजपा जीती है जबकि बिजनौर सीट पर उनके सहयोगी दल रालोद के प्रत्याशी चंदन चौहान जीत का परचम लहराने में कामयाब रहे हैं। भाजपा और रालोद के प्रत्याशी मंडल में 26 लाख 17 हजार 415 मत पाए हैं जबकि सपा कांग्रेस के प्रत्याशी 26 लाख सात हजार 222 मत पाए हैं। 

अगर मंडल भर के आंकड़े देखे जाएं तो सपा कांग्रेस से अधिक मतदान भाजपा और रालोद के पक्ष में हुआ है। इन इन सभी सीटों पर बसपा ने अपने प्रत्याशी उतारे थे लेकिन बसपा को सात लाख 20 हजार 822 ही मत मिले हैं। 

नगीना ने दोबारा नहीं दिया किसी को मौका

कहने को तो मंडल की नगीना लोकसभा सीट सुरक्षित है लेकिन कभी किसी के लिए ये सीट सुरक्षित नहीं रही। बिजनौर से कटकर नगीना लोकसभा सीट 2009 में अलग बनी थी। उस चुनाव में सपा के यशवीर सिंह ने जीत दर्ज की थी।



2014 में भाजपा के यशवंत सिंह सांसद चुने गए थे जबकि 2019 में बसपा के गिरीश चंद्र ने जीत दर्ज की थी। इस बार आजाद समाज पार्टी कांशीराम के चंद्रशेखर नगीना से सांसद चुने गए हैं। चंद्रशेखर को 512552 वोट मिले हैं। 

सीट            सपा/कांग्रेस       भाजपा/रालोद           बसपा 
मुरादाबाद      637363              531601                92313
संभल            571161              449667                152460
रामपुर          451503               394069                79692
अमरोहा        447836               476506               164099
नगीना          102374                361079               13272
बिजनौर        366985               404493                 218986

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed