फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Eco van collided with boring machine on highway in chandauli

यूपी: हाईवे पर बोरिंग मशीन से टकराई इको वेन, हादसे में तीन की मौत, तीन घायल

Fri, 18 Sep 2020 10:45 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 18 Sep 2020 10:45 AM IST
विज्ञापन
UP: Eco van collided with boring machine on highway in chandauli
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


चंदौसी में मुरादाबाद हाईवे पर गांव रसूलपुर कैली के पास इको वैन बोरिंग मशीन से टकरा गई। हादसे में इको वैन में सवार तीन मजदूरों की मौत हो गई। तीन घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। 

जनपद बदायूं, पीलीभीत, बरेली निवासी पांच लोग पानीपत में कंबल फैक्ट्री में काम करते थे। सभी लोग इको वैन किराए पर लेकर अपने घर वापस आ रहे थे। इको वैन को पानीपत निवासी प्रवीण कुमार चला रहा था। 
विज्ञापन


मुरादाबाद हाईवे पर गांव रसूलपुर कैली में सड़क किनारे समरसेबिल बोरिंग मशीन खड़ी थी। चालक को नींद की झपकी आने पर सुबह करीब चार बजे इको वैन बोरिंग मशीन में पीछे से घुस गई। हादसे में ईको वैन चालक और पांच सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को उपचार हेतु सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने धनीराम (45) निवासी गांव गुरनपुर थाना आंवला जिला बरेली, धीरेंद्र सिंह (25) निवासी गांव रुखड़ा खोला थाना मूसाझाग जिला बदायूं, ईको वैन चालक प्रवीण (35) निवासी मानक शहर पानीपत को मृत घोषित कर दिया। 

गंभीर रूप से घायल प्रदीप कुमार (17) निवासी घिपोना थाना गजरौला कला जिला पीलीभीत, राजेश कुमार (30) निवासी गोदी नगला थाना उघैती जिला बदायूं, उसका चचेरा भाई राजू (32) को उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने शवों कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की तैयारी कर दी है। परिजनों को पुलिस ने सूचित कर दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed