{"_id":"68c80e7f2a9395b0770a7254","slug":"up-dogs-released-on-moradabad-crime-branch-team-they-had-come-to-amroha-to-investigate-a-case-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मुरादाबाद क्राइम ब्रांच टीम पर छोड़े कुत्ते, मुकदमे की जांच करने पहुंचे थे अमरोहा, सीढ़ी भी छीन ले गए दबंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मुरादाबाद क्राइम ब्रांच टीम पर छोड़े कुत्ते, मुकदमे की जांच करने पहुंचे थे अमरोहा, सीढ़ी भी छीन ले गए दबंग
Mon, 15 Sep 2025 06:33 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 15 Sep 2025 06:33 PM IST
सार
अमरोहा में मुकदमेबाजी की जांच करने पहुंची मुरादाबाद क्राइम ब्रांच टीम से फैक्टरी कर्मचारियों ने अभद्रता की। पुलिस को घर में प्रवेश नहीं करने दिया गया। कर्मियों से सीढ़ी छीन ली गई और उन पर कुत्ते छोड़ दिए। यह जांच डीआईजी के आदेश पर चल रही है।
विज्ञापन
सीढ़ी लगाकर घर में घुसने की कोशिश करती पुलिस
- फोटो : संवाद
विस्तार
कारोबारी भाइयों के बीच मुकदमेबाजी की जांच करने अमरोहा पहुंची मुरादाबाद क्राइम ब्रांच की टीम से फैक्टरी कर्मचारियों ने अभद्रता की। पुलिस के ऊपर कुत्ते छोड़ दिए। पुलिसकर्मियों ने भीतर जाने का प्रयास किया तो कर्मचारी सीढ़ी तक छीन ले गए।
विज्ञापन
हालात बिगड़ने पर डिडौली कोतवाली से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। अंधेरा होने के कारण टीम को घटनास्थल का निरीक्षण किए बिना ही बैरंग लौटना पड़ा। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर का कहना है कि मामले की सूचना पुलिस के उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
उनके निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। मुरादाबाद के लाजपतनगर निवासी कारोबारी वसीम और बासित अली ने अजीम, अब्दुल रब, अब्दुल हई, अब्दुल सुबूर के खिलाफ डिडौली कोतवाली में मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन
आरोप है कि अजीम ने साथियों के साथ मिलकर वसीम और बासित अली के घर के ताले तोड़कर लाखों रुपये के कीमती जेवरात, जरूरी कागजात, लाइसेंसी पिस्टल चोरी कर ली। कुछ दिन जांच अमरोहा पुलिस ने की। इसके बाद मामले की जांच डीआईजी के निर्देश पर मुरादाबाद क्राइम ब्रांच ट्रांसफर हो गई थी।
वर्तमान में मुरादाबाद क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर अभितेंद्र सिंह द्वारा की जा रही है। रविवार शाम चार बजे क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर अमरोहा पुलिस के साथ पीड़ित कारोबारी को साथ लेकर घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे लेकिन पुलिस को घर के अंदर नहीं घुसने दिया गया।
पुलिस ने अंदर जाने के लिए सीढ़ी लगाई तो फैक्टरी आवास में मौजूद लोग सीढ़ी छीन ले गए। पुलिस के ऊपर खूंखार कुत्ते छोड़ दिए गए।
मुरादाबाद क्राइम ब्रांच मुकदमे से संबंधित जांच के लिए आई थी। टीम के साथ पुलिस कर्मी भेजे गए थे, लेकिन फैक्टरी के आवास में मौजूद लोगों ने घुसने नहीं दिया। पुलिस कर्मियों पर कुत्ते छोड़ने जैसी बात सामने नहीं आई है। -शक्ति सिंह, सीओ सिटी अमरोहा