फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP Crime News How Accused Of Cow Slaughter Beaten To Death In Moradabad Know Inside Story

UP: शाहेदीन पर भीड़ बरसाती रही लाठियां... पुलिस को भनक तक न लगी, इतना पीटा कि वो चल भी नहीं पाया; तोड़ दिया दम

Wed, 01 Jan 2025 03:12 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 01 Jan 2025 03:12 PM IST
सार

मुरादाबाद में मंडी समिति पुलिस चौकी के पास भीड़ की पिटाई से घायल हुए गोकशी के आरोपी शाहेदीन (38) की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने शाहेदीन के भाई आलम की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या में केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
UP Crime News How Accused Of Cow Slaughter Beaten To Death In Moradabad Know Inside Story
मुरादाबाद में पीट-पीटकर हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के मंडी समिति पुलिस चौकी के पास पब्लिक गोकशी के आरोपी शाहेदीन को सजा देती रही। उसे डंडे और बेल्टों से बेरहमी से पीटा गया। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि शोहदीन जमीन पर गिरा हुआ है और लोग पीट रहे हैं, लेकिन चंद कदमों की दूरी पर चौकी होने के बावजूद पुलिस को पहुंचने में आधे घंटे से अधिक का वक्त लग गया। 
विज्ञापन


खून से लथपथ हालत में गंभीर रूप से घायल शाहेदीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शाहेदीन के भाइयों का आरोप है कि चौकी पास में थी तो पुलिस को पहुंचने में इतना समय कैसे लग गए। कहां सो रही थी पुलिस।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में घटनास्थल का होने का दावा किया जा रहा है। दो वीडियो में लोग घेराबंदी कर शाहेदीन को पीटते दिख रहे हैं। दावा किया गया है कि रविवार देर रात तीन बजे की घटना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें आवाज साफ आ रही है कि वह शाहेदीन को अपशब्द बोल रहे हैं और पीट रहे हैं। उसके साथियों के नाम भी पूछ रहे हैं। इसी बीच एक व्यक्ति बोल रहा है कि अभी और पिटाई करो। वरना उठकर भाग सकता है।

वीडियो में हमलावरों के चेहरे बचाने की कोशिश की गई लेकिन एक छोटी वीडियो में कुछ चेहरे देखे गए हैं। जिसमें एक हमलावर ने लाल रंग की जैकेट पहन रखी है जबकि दूसरे हमलावर ने नीले रंग की जैकेट पहन रखी है। यह पूरा घटना क्रम करीब आधे तक तक चला। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक भीड़ शाहेदीन को इतना पीट चुकी थी कि वह चल भी नहीं पा रहा था। 

 

वीडियो में देखा जा रहा है कि पुलिस की मौजूदगी में भी एक व्यक्ति शाहेदीन की पिटाई करता है। किसी तरह पुलिस कर्मियों ने लोगों को वहां से हटाया। इसके बाद घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंची और भर्ती करा दिया। इसकी जानकारी मिलने पर शाहेदीन के परिजन भी अस्पताल आ गए।

भीड़ की पिटाई से घायल गोकशी के आरोपी की मौत
आपको बता दें कि मुरादाबाद में मंडी समिति पुलिस चौकी के पास भीड़ की पिटाई से घायल हुए गोकशी के आरोपी शाहेदीन (38) की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने शाहेदीन के भाई आलम की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शाहेदीन के एक साथी अदनान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

भीड़ की पिटाई से घायल गोकशी के आरोपी की मौत
आपको बता दें कि मुरादाबाद में मंडी समिति पुलिस चौकी के पास भीड़ की पिटाई से घायल हुए गोकशी के आरोपी शाहेदीन (38) की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने शाहेदीन के भाई आलम की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शाहेदीन के एक साथी अदनान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि रविवार रात करीब तीन बजे मझोला क्षेत्र में मंडी समिति परिसर में कुछ लोग गोकशी कर रहे थे। इसकी जानकारी मिलने पर भीड़ जमा हो गई और घेराबंदी कर एक युवक को पकड़ लिया था। तीन आरोपी मौके से भाग निकले थे। गुस्साई भीड़ ने पकड़े गए युवक की लाठी डंडों से पिटाई की थी। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को उग्र से बचाया और घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। 

 

पूछताछ में पता चला कि घायल व्यक्ति गलशहीद के असालतपुरा निवासी शाहेदीन है। पुलिस ने शाहेदीन और उसके साथियों पर गोकशी के मामले में केस दर्ज किया। सोमवार देर रात शाहेदीन की उपचार के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम से रिपोर्ट से पता चला कि उसकी बेरहमी से पिटाई की गई थी। जिस कारण उसकी मौत हुई है। सोमवार सुबह पुलिस की मौजूदगी में शाहेदीन के शव को सुपुर्दे खाक किया गया। 

 

एसपी सिटी ने बताया कि शाहेदीन के भाई आलम की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आलम का कहना है कि कुछ लोग उसके भाई को घर से बुलाकर ले गए और मंडी समिति में उसकी पिटाई कर हत्या कर दी। एसपी सिटी का कहना है कि वीडियो फुटेज के जरिए हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है।

 

बीमारी के कारण छूट गया था काम
पांच भाइयों में चौथे नंबर का शाहेदीन पीतल का काम करता था। इसके अलावा वह बॉडी बिल्डिंग भी करता था। लेकिन लंबा बीमार पड़ जाने के कारण उसका काम छूट गया था। ठीक होने के बाद उसने कुछ दिन मीट की दुकान पर भी नौकरी की थी। परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। आलम का कहना है कि कुछ लोग उसे घर से बुलाकर ले गए। भीड़ ने उसे घेर लिया और पिटाई कर दी। जिसमें उसकी मौत हो गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed