फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Up Crime News Ats Arrests 19-Year-Old Student Harish for Allegedly Recruiting Youth for ISIS for Two Years

UP: मासूम चेहरा, खतरनाक मंसूबे, हर रात नई-नई साजिशें रचता था हारिश; दो साल से IS के लिए भर्ती कर रहा था छात्र

Tue, 17 Mar 2026 01:43 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 17 Mar 2026 01:43 PM IST
सार

पीतल नगरी एक बार फिर आतंकी गतिविधियों से सुर्खियों में आ गई है। रविवार को एटीएस के हत्थे चढ़ा बीडीएस का छात्र हारिश मुरादाबाद में रहकर आईएस के लिए भर्तियां कर रहा था। एटीएस की जांच में सामने आया है कि उसने मुरादाबाद के अलावा संभल, अमरोहा, बिजनौर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश कई जिलों के सैकड़ों युवाओं को जोड़ लिया था और उन्हें देश के खिलाफ उकसा रहा था।

विज्ञापन
Up Crime News Ats Arrests 19-Year-Old Student Harish for Allegedly Recruiting Youth for ISIS for Two Years
बीडीएस का छात्र हारिश - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उन्नीस साल की उम्र। चेहरे पर मासूमियत। क्लास रूम में हमेशा एक पढ़ाकू छात्र के रूप में पेश आने वाला हारिश इतने खतरनाक मंसूबे पाले बैठा है कोई सोच भी नहीं सकता। एटीएस को उसके लैपटॉप और मोबाइल से जो मैसेज और चैट मिली है वह साफ कर रही है कि वह हर रात नई-नई साजिशें रहता था। 
विज्ञापन


आतंकी संगठनों से जुड़े लेख भी उसके पास से बरामद हुए हैं। पता चला है कि वह रात-रात भर चैट करता था। जिन नंबरों से उसने संपर्क किया था उन सभी की पड़ताल खुफिया एजेंसियां कर रही हैं। हारिश की गिरफ्तारी बाद स्थानीय खुफिया एजेंसियां भी अलर्ट हो गईं। 
विज्ञापन


उन्होंने कॉलेज और हॉस्टल पहुंचकर उसके साथी छात्रों से बात की तो पता चला कि हारिश क्लास में शांत रहता था और रूम पर रात भर लैपटॉप पर व्यस्त रहता था।

सहारनपुर के मोहल्ला मानक मऊ निवासी रियासत हुसैन ने दो साल पहले (जून 2024 में) अपने बेटे हारिश का मुरादाबाद के एक कॉलेज में बीडीएस में दाखिला कराया था। वह कॉलेज के हॉस्टल में रहा रहा था। 

 

खुफिया एजेंसियों ने कॉलेज और हॉस्टल में छात्रों बातचीत की और हारिश के बारे में जानकारी जुटाई। जिससे पता चला कि वह क्लास में शांत रहता और पढ़ाई में भी अच्छा था। किसी छात्र या टीचर को उस पर कभी कोई शक नहीं हुआ कि वह किसी संगठन से जुड़ा था।
विज्ञापन

कॉलेज में वह अन्य छात्रों से कम बात करता था लेकिन रूम पर रात में मोबाइल और लैपटॉप पर ज्यादा ही व्यस्त रहता था। छात्रों ने बताया कि उन्हें लगता था कि वह पढ़ाई कर रहा है। दो छात्रों से ही वह बातचीत करता है। अब टीमों ने इनके दो साथियों के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।
 

सैकड़ों युवाओं को अपने साथ जोड़ा
मुरादाबाद। एटीएस की जांच में सामने आया है कि उसने मुरादाबाद के अलावा संभल, अमरोहा, बिजनौर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश कई जिलों के सैकड़ों युवाओं को जोड़ लिया था और उन्हें देश के खिलाफ उकसा रहा था। इन दो वर्षों में उसके कई बार जम्मू कश्मीर जाने की जानकारी एटीएस को मिली है।
 

संभल की इरम और उसके परिवार की कुंडली खंगाल रही खुफिया एजेंसियां
संभल की इरम और उसके परिवार के लोगों के बारे में खुफिया एजेंसियां जानकारी जुटाने में लगी हैं। गाजियाबाद पुलिस ने दो दिन पहले संभल की महिला इरम उर्फ शाने मेहराज समेत छह आरोपी गिरफ्तार किए थे। 
 

महिला के मोबाइल से सुरक्षा बलों के क्षेत्र के लोकेशन और फोटो उसके मोबाइल से बरामद हुए थे। इसके बाद संभल में आरोपी महिला और उसके परिवार के बारे में खुफिया एजेंसियां जानकारी जुटाने में लगी हैं। यह भी देखा जा रहा है कि इस परिवार के संपर्क में कौन कौन लगे हैं।
 

मुरादाबाद में पहले भी पकड़ा गया है आतंकी संगठनों का नेटवर्क
आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के लिए भर्ती कराने के आरोप में बीडीएस का छात्र पकड़ा गया है। इससे पहले भी मुरादाबाद में संदिग्ध आतंकी पकड़े जा चुके हैं। हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकी उल्फत हुसैन और आईएस, लश्कर-ए-तैयबा का भी बड़ा नेटवर्क सामने आ चुका है।

 

दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने दो अक्तूबर 2023 को मुरादाबाद से आईएस के आतंकी अरशद वारसी को गिरफ्तार किया था। इससे पहले लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी फरहान और हिजबुल के आतंकी अहमद रजा की भी यहां से गिरफ्तारी हो चुकी है।

मुगलपुरा थाना क्षेत्र से 27 अक्तूबर 2017 को आईबी, एटीएस और पुलिस की संयुक्त टीम ने गोधरा कांड के आरोपी और लश्कर-ए-तैयबा के सदस्य फरहान को गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया था कि उसे छह अगस्त 2007 को दिल्ली की स्पेशल टीम ने पोटा मामले में गिरफ्तार किया था। 

 

उसे कोर्ट ने सात साल की सजा सुनाई थी। 2009 में दिल्ली हाईकोर्ट से वह जमानत पर छूट गया। कोर्ट ने उसका पासपोर्ट जब्त करने के साथ विदेश जाने पर रोक लगाई थी। सिद्धार्थनगर जनपद का शोहरतगढ़ निवासी फरहान मुरादाबाद आ गया था।

मुरादाबाद में ड्राइविंग लाइसेंस और राशन कार्ड बनवाकर मुगलपुरा क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहा था। यहीं रहते हुए उसने ड्राइविंग लाइसेंस और राशन कार्ड बनवा लिया था। इन दस्तावेजों से ही उसने पासपोर्ट और वीजा बनवाया और कुवैत भी गया था। 

 

इसके अलावा मूंढापांडे के मिलक गुलड़िया निवासी अहमद रजा उर्फ शाहरुख जयपुर स्थित मदरसे में पढ़ाई करने गया था। दीनी तालीम लेने के बाद वहीं मदरसे में पढ़ाने लगा था। इसी दौरान वह हिजबुल मुजाहिदीन के अनंतनाग निवासी आतंकी फिरदौस के संपर्क में आ गया था। 


 

तीन अगस्त 2023 को गिरफ्तार हुआ अहमद रजा उर्फ शाहरुख मूंढापांडे क्षेत्र का रहने वाला था। उसने अनंतनाग जाकर हथियार चलाने की ट्रेनिंग ली थी। तीन अगस्त 2023 को एटीएस ने उसे गिरफ्तार किया था। इसके अलावा तेलंगाना में म्यांमार का रहना वाला रोहिंग्या भी पकड़ा गया था। पुलिस ने उसके पास से एक पासपोर्ट बरामद किया था। 

 

यह पासपोर्ट कांठ थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर चैंदरी के पते पर बनवाया था। आरोपी इसी पासपोर्ट की मदद से सऊदी अरब की यात्रा करके आया था। इस मामले में तेलंगाना पुलिस के दरोगा ने कांठ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 27 मई 2025 को एटीएस और कटघर थाने की पुलिस ने हिजबुल के आतंकी उल्फत को गिरफ्तार किया था। अब आईएस के लिए युवकों की भर्ती करने वाले बीडीएस के छात्र को गिरफ्तार किया गया है।
 

मुरादाबाद में दो साल से आईएस के लिए भर्तियां कर रहा बीडीएस का छात्र हारिश
पीतल नगरी एक बार फिर आतंकी गतिविधियों से सुर्खियों में आ गई है। रविवार को एटीएस के हत्थे चढ़ा बीडीएस का छात्र हारिश मुरादाबाद में रहकर आईएस के लिए भर्तियां कर रहा था। एटीएस की जांच में सामने आया है कि उसने मुरादाबाद के अलावा संभल, अमरोहा, बिजनौर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश कई जिलों के सैकड़ों युवाओं को जोड़ लिया था और उन्हें देश के खिलाफ उकसा रहा था। इन दो वर्षों में उसके कई बार जम्मू कश्मीर जाने की जानकारी एटीएस को मिली है।

सहारनपुर के मोहल्ला मानक मऊ निवासी रियासत हुसैन ने दो साल पहले (जून 2024 में) अपने बेटे हारिश का मुरादाबाद के एक कॉलेज में बीडीएस में दाखिला कराया था। जांच में यह बात भी सामने आई है कि वह शुरुआत में कॉलेज के हॉस्टल में रहा लेकिन बाद में उसने कॉलेज से बाहर किराये पर मकान ले लिया था।

कॉलेज में वह अन्य छात्रों से कम बात करता था लेकिन मोबाइल और लैपटॉप पर ज्यादा ही व्यस्त रहता था। पिछले कुछ समय से एटीएस उसकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। उसने सोशल मीडिया पर अपना एक अलग ग्रुप अल इत्तिहाद मीडिया फाउंडेशन भी बनाया था।

वह सोशल मीडिया पर यह भी देखता रहा था कि कौन कौन यूजर देश और सरकार के खिलाफ कमेंट्स और पोस्ट करते हैं। इसके बाद वह उन्हें ऑन लाइन अपने साथ जोड़ लेता था और इसके बाद ग्रुप में आईएस की प्रचार-सामग्री और निर्देशों को साझा करता था। एटीएस उसके संपर्क में रहने वाले लोगों से पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed