फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Country largest waste museum ready in Moradabad, CM Yogi will inaugurate it

UP: मुरादाबाद में देश का सबसे बड़ा वेस्ट म्यूजियम तैयार, सीएम योगी करेंगे उद्घाटन, चलेगी डिजिटल पाठशाला

Mon, 04 Aug 2025 12:15 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 04 Aug 2025 12:15 PM IST
सार

मुरादाबाद के कांशीराम नगर स्थित गौतम बुद्ध पार्क में करीब 14 करोड़ रुपये की लागत से देश का सबसे बड़ा वेस्ट म्यूजियम बनकर तैयार है। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर सकते हैं। यह म्यूजियम स्कूली बच्चों से लेकर आम लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करेगा।

विज्ञापन
UP: Country largest waste museum ready in Moradabad, CM Yogi will inaugurate it
वेस्ट म्यूजियम में तैयार प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद पर्यावरण संरक्षण की दिशा में शहर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करने जा रहा है। कांशीराम नगर स्थित गौतम बुद्ध पार्क में तकरीबन 14 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ देश का सबसे बड़ा वेस्ट म्यूजियम अब उद्घाटन के लिए तैयार है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे में इसका लोकार्पण कराने की तैयारी है। यह म्यूजियम न सिर्फ शहर के कूड़ा प्रबंधन की तस्वीर दिखाएगा बल्कि स्कूली बच्चों से लेकर आम नागरिकों को स्वच्छता के लिए प्रेरित भी करेगा। 
विज्ञापन


करीब 1100 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बने इस वेस्ट म्यूजियम में कूड़े से जुड़े हर पहलू को डिजिटल तकनीक से दिखाया गया है। इसमें ओपन थिएटर भी है जहां बड़ी स्क्रीन पर कचरा प्रबंधन से जुड़ी फिल्में दिखाई जाएंगी। इसके साथ ही पुराने टायर, बेकार बोतलें, स्क्रैप मटीरियल से बनाए गए सजावटी उत्पाद भी लोगों को दिखाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजुअल्स और पिक्चर गैलरी के जरिए यह भी बताया जाएगा कि कैसे कचरा हमारे पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है और किस तरह उसे दोबारा उपयोग में लाया जा सकता है। छह जोन में बंटे इस म्यूजियम में अलग-अलग सिलसिलेवार तरीके से कूड़े के स्रोत से लेकर उसके वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण तक की जानकारी दी जाएगी।

इन जोन में कूड़े के प्राकृतिक स्रोत, कचरा मानव जीवन के लिए क्यों हानिकारक है, कूड़ा प्रबंधन की प्रणाली व जनभागीदारी, कूड़ा अलग करने के बाद निगम की भूमिका, इंटरैक्टिव मॉडल जिसमें गेम्स आदि की सुविधाएं दी गई हैं और एक थिएटर भी शामिल हैं जिसमें कूड़े को फिर से किस तरह इस्तेमाल में लाया जा सकता है इसके लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा।

स्वच्छता के लिए प्रेरित करेगा म्यूजियम 
इस म्यूजियम में गीले व सूखे कचरे को अलग रखने के क्या फायदे हैं और ई-वेस्ट का किस तरह से निस्तारण करना है इसकी भी जानकारी विस्तार से दी जाएगी। निगम के अधिकारियों का दावा है कि यह म्यूजियम क्लीन मुरादाबाद, ग्रीन मुरादाबाद की दिशा में प्रेरक होगा और आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर को अग्रिम पंक्ति पर लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

गेम खेलकर मिलेगा बिजनेस का आइडिया 
म्यूजियम में कूड़े का निस्तारण कर जो लोग बिजनेस कर रहे हैं और बड़े-बड़े उद्योगपति बन गए हैं उनकी कहानी भी दिखाई जाएगी। बच्चों के लिए विशेष तरह के गेम्स भी तैयार किए गए हैं। बच्चे इस खेल को खेलकर बिजनेस का आइडिया प्राप्त कर सकते हैं।

वेस्ट अवेयरनेस सेंटर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। यह निगम के ड्रीम्ड प्रोजेक्ट्स में से एक है। मुख्यमंत्री को इस म्यूजियम का उद्घाटन करने के लिए आमंत्रित किया गया है। इस म्यूजियम से लोगों की कूड़े के प्रति सोच बदलेगी और वह नवाचार कर सकेंगे। - दिव्यांशु पटेल, नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed