फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Chhattisgarh police seizes ganja worth nine lakhs, Pakbara businessman arrested

UP: छत्तीसगढ़ पुलिस की मुरादाबाद में कार्रवाई, नाै लाख रुपये का गांजा पकड़ा, पाकबड़ा का कारोबारी गिरफ्तार

Fri, 15 Aug 2025 01:50 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पाकबड़ा (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, पाकबड़ा (मुरादाबाद) Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 15 Aug 2025 01:50 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ पुलिस ने मुरादाबाद के पाकबड़ा इलाके में कार्रवाई करते हुए एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से नाै लाख रुपये का गांजा बरामद किया गया है। 

विज्ञापन
UP: Chhattisgarh police seizes ganja worth nine lakhs, Pakbara businessman arrested
नशे की खेप (सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले की तोंगपाल थाना पुलिस ने नाै लाख के गांजे के साथ कारोबारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए शख्स की पहचान पाकबड़ा निवासी शमीम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से इस गोरखधंधे को चला रहा था।

विज्ञापन


उसकी गिरफ्तारी के बाद एक वीडियो ने पूरे इलाके में वायरल हुआ है। लोग यह कयास लगा रहे हैं कि शमीम के बैंक खातों में हुआ करोड़ों का लेनदेन भी इसी नशे के कारोबार से जुड़ा हो सकता है।
विज्ञापन

 

जीएसटी विभाग की भी नजर थी
कुछ दिन पहले जीएसटी विभाग की टीम ने भी शमीम के यहां छापा मारा था। इस दौरान जीएसटी अधिकारियों से उसकी तीखी बहस भी हुई थी। देर रात जीएसटी विभाग ने कार्रवाई करते हुए उस पर करोड़ों रुपए का बकाया दिखाया था। विभाग ने माना था कि उसके खातों में करोड़ों का लेनदेन हुआ है।

विद्यार्थियों को निशाना बनाता था
यह खुलासा हुआ है कि शमीम पाकबड़ा और आसपास के इलाकों में बड़े पैमाने पर नशे की सप्लाई करता था। पाकबड़ा इलाके में कई कॉलेज हैं। जहां पर करीब 30,000 विद्यार्थी पढ़ाई करते हैं। इन्हीं विद्यार्थियों को नशे का आदी बनाने के लिए उन्हें भारी मात्रा में नशे की सप्लाई की जाती थी।  छत्तीसगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मुरादाबाद और पाकबड़ा पुलिस पर भी सवाल उठ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed