फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Case registered against SP candidate Ruchiveera, case of holding meeting without permission

UP: सपा प्रत्याशी रुचिवीरा के खिलाफ केस दर्ज, बिना अनुमति सभा करने का मामला, आचार संहिता उल्लंघन पर कार्रवाई

Sat, 06 Apr 2024 01:12 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 06 Apr 2024 01:12 PM IST
सार

आचार संहिता उल्लंघन के मामले में सपा प्रत्याशी रुचि वीरा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उन पर बिना अनुमति सभा करने का आरोप है। इससे पहले उनकी सिटी मजिस्ट्रेट से नोकझोंक हो गई थी। 

विज्ञापन
UP: Case registered against SP candidate Ruchiveera, case of holding meeting without permission
मुरादाबाद में सपा प्रत्याशी के खिलाफ केस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद सीट से सपा प्रत्याशी रुचिवीरा के खिलाफ प्रशासन ने केस दर्ज करवाया है। आरोप है कि उन्होंने बिना अनुमति के सभा की थी। आचार संहिता का उल्लंघन के मामले में सपा प्रत्याशी के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मुकदमा कायम किया गया है।

विज्ञापन


कहा गया कि बलदेव आर्य इंटर कॉलेज के पास उमाकांत गुप्ता के आवास पर उन्होंने सभा की थी। इससे पहले बीते शुक्रवार को सपा प्रत्याशी की सिटी मजिस्ट्रेट से नोकझोंक हो गई थी। दरअसल, अलविदा की नमाज शुरू होने से पहले रुचि वीरा जामा मस्जिद चौराहे पर लोगों ने मिलने पहुंची।
विज्ञापन


उन्हें पुलिस ने लोगों से मिलने से रोका दिया। इसे लेकर सपा प्रत्याशी की सिटी मजिस्ट्रेट किंसुक श्रीवास्तव से बहस हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने भी इसका विरोध कर और उनसे वहां से जाने के लिए कहा। महिला पुलिस बल भी उन्हें पीछे ले जाने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह चौराहा के पास स्थित हाजी मुन्ने के घर के पास मौजूद दुकान पर समर्थकों के साथ खड़ी होकर वहीं से लोगों का अभिवादन करने लगीं। यह देख सिटी मजिस्ट्रेट किंसुक श्रीवास्तव ने इसका विरोध किया।


सिटी मजिस्ट्रेट ने उन्हें बताया कि चुनाव आचार संहिता लगी हुई है। लिहाजा वह वहां से चली जाएं। लेकिन रुचि वीरा वहां से नहीं गईं। उन्होंने यहां तक कहा कि मैं दूर खड़ी हूं। अगर मुकदमा लिखना है तो लिख लीजिए। पुलिस प्रशासन ने इस पूरे मामले की वीडियोग्राफी भी कराई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed