फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP By Election 2024 Political Trend Of Kundarki Assembly Seat In Moradabad Sp Vs BJP News In hindi

UP: इस सीट पर सपा का वर्चस्व तोड़ पाएगी भाजपा?... 2012 से यहां सरपट दौड़ रही 'साइकिल'; ऐसा है जीत का अंतर

Thu, 17 Oct 2024 12:31 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 17 Oct 2024 12:31 PM IST
सार

यूपी की इस सीट पर समाजवादी पार्टी का वर्चस्व तोड़ना भाजपा के लिए आसान नहीं होगा। पिछले 12 साल में पांच चुनाव हो चुके हैं। इन पांचों चुनावों में इस सीट पर सपा को जीत मिली है। 
 

विज्ञापन
UP By Election 2024 Political Trend Of  Kundarki Assembly Seat In Moradabad Sp Vs BJP News In hindi
UP By Election 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले 12 वर्षों से मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा सीट पर सपा का दबदबा है। 2012 से मई 2024 तक हुए पांच चुनावों में सपा ने ही जीत दर्ज की है। 2019 में सपा की जीत का अंतर सबसे अधिक 64913 और सबसे कम 10821 वोट रहा। 
विज्ञापन


ऐसे में कुंदरकी सीट पर कायम सपा के वर्चस्व को तोड़ना भाजपा के लिए आसान नहीं होगा। फिलहाल भाजपा उपचुनाव में सपा की घेराबंदी करने में जुटी है।
मुरादाबाद जिले की छह विधानसभा सीटों में देहात के बाद कुंदरकी सपा की सबसे मजबूत सीट मानी जाती है। 

चुनावों के नतीजे भी यही बताते हैं। जिले की यह सीट संभल लोकसभा क्षेत्र में आती है। पिछले 12 साल में पांच चुनाव हो चुके हैं। इसमें तीन बार विधानसभा और दो बार लोकसभा चुनाव शामिल है। इन पांचों चुनावों में कुंदरकी विधानसभा सीट पर सपा को जीत मिली है। 
विज्ञापन


विधानसभा हो या फिर लोकसभा का चुनाव, दोनों में सपा का वर्चस्व कायम रहा है। इस सीट पर चुनाव दर चुनाव सपा की जीत का अंतर भी बढ़ता गया है। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में कुंदरकी सीट पर सपा ने 17201वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इस साल हुए लोकसभा चुनाव में कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में सपा को भाजपा उम्मीदवार से 57044 मत अधिक मिले थे। जियाउर्रहमान बर्क के सांसद बनने के बाद खाली हुई कुंदरकी सीट पर 32 महीने के भीतर दूसरी बार चुनाव होगा। 

 

उपचुनाव में 13 नवंबर को कुंदरकी के मतदाताओं को फिर विधायक चुनने का मौका मिला है। लेकिन अभी तक न तो सपा ने प्रत्याशी घोषित किया और न ही भाजपा ने। हालांकि परदे के पीछे दोनों दल चुनाव की तैयारी में जुटे हैं।

 

चुनाव मैदान में भाजपा ने उतारी जनप्रतिनिधियों की फौज
कुंदरकी उपचुनाव में सपा के वर्चस्व को तोड़ने के लिए भाजपा ने मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों की फौज उतार दी है। उपचुनाव में कमल खिलाने की जिम्मेदारी क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें प्रभारी बनाया गया है। 

 

प्रदेश सरकार में मंत्री धर्मपाल सिंह, जेपीएस राठौर, जसवंत सैनी और गुलाब देवी को मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा शहर विधायक रितेश गुप्ता, एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, गोपाल अंजान और हरि सिंह ढिल्लों को पार्टी ने कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में मंडलवार दायित्व सौंपा गया है।

पिछले चुनावों में नतीजे कुछ भी रहे हों, लेकिन इस बार कुंदरकी सीट पर भाजपा जीत का परचम लहराएगी। इसके लिए लगातार बूथ स्तर पर बैठकें की जा रही हैं। विधानसभा क्षेत्र में दूसरे जिलों के 150 से अधिक पदाधिकारी लगाए गए हैं। इसके अलावा मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर, संभल के पूर्व जिलाध्यक्षों और महानगर के वरिष्ठ पदाधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।- आकाश पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष

आज आएंगे राष्ट्रीय सचिव, अभी प्रभारी तय नहीं
कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव को लेकर सपा ने अभी किसी को चुनाव प्रभारी नहीं बनाया है। अभी जिलाध्यक्ष और वरिष्ठ नेताओं की अगुवाई की चुनाव की तैयारी चल रही है। बृहस्पतिवार को पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रमेश प्रजापति मुरादाबाद आएंगे। वह कुंदरकी उपचुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

 

कुंदरकी सीट पर पार्टी चुनाव लड़ेगी। इसके लिए जोरशोर से तैयारी चल रही है। कार्यकर्ताओं को सेक्टरवार जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा की रणनीति पर नजर रखी जा रही है। भाजपा प्रत्याशी की घोषणा के बाद पार्टी अपने उम्मीदवार का एलान करेगी।- जयवीर सिंह यादव, सपा जिलाध्यक्ष

लोकसभा व विधानसभा चुनावों कुंदरकी सीट पर भाजपा सपा की स्थिति
वर्ष चुनाव सपा भाजपा अंतर
2024 लोकसभा 143415 86371 57044
2022 विधानसभा 125792 82630 43162
2019 लोकसभा 151284 86371 64913
2017 विधानसभा 110561 99740 10821
2012 विधानसभा 81302 64101 17201
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed