{"_id":"57396bff4f1c1b0016ac7934","slug":"up-bord-result-of-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछले साल से बेहतर रहा रिजल्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछले साल से बेहतर रहा रिजल्ट
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Mon, 16 May 2016 12:13 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड परीक्षा में मुरादाबाद का रिजल्ट पिछले साल की तुलना में बेहतर रहा। हाईस्कूल और इंटर दोनों में ही छात्रों ने शानदार सफलता हासिल की है।
यूपी बोर्ड परीक्षा 2016 में मुरादाबाद से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल एक लाख छह हजार 71 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें हाईस्कूल के संस्थागत और व्यक्तिगत 54517 और इंटर में 51544 विद्यार्थी पंजीकृत रहे।
पंजीकृत छात्र छात्राओं के आधार पर मुरादाबाद जनपद का हाईस्कूल का रिजल्ट 83.05 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में 86.67 प्रतिशत रहा। जबकि 2015 में इंटरमीडिएट का परिणाम 83.4 और हाईस्कूल का 80.6 प्रतिशत रहा था। इस प्रकार पिछले साल की तुलना में इस साल 12वीं के रिजल्ट में 3.27 फीसदी और दसवीं में 2.09 फीसदी की वृद्धि दर्ज की। प्रदेश स्तर पर तुलनात्मक तौर पर मुरादाबाद ने इंटरमीडिएट में 55वां और हाईस्कूल में 60वां स्थान रहा।
यूपी बोर्ड परीक्षा में टाप करने वाले छात्रों ने शिक्षा में ही ऊंची छलांग नहीं लगाई है बल्कि उनके सपने भी बड़े हैं। वे अपने सपनों को पूरा करने के लिए जी जान से जुटे हैं। जिस प्रकार से उन्होेंने सफलता हासिल की है अगर उसी राह पर चलते रहे तो अपने लक्ष्य अवश्य हासिल कर लेंगे। इंटर में टाप करने वाली धारिणी शर्मा आईएएस बनना चाहती हैं, जबकि हाईस्कूल का जिला टापर मो. आजम इंजीनियर।
विज्ञापन
धारिणी ने बताया कि वे उनके पिता चाहते हैं कि वे आईएएस अधिकारी बनें। उनकी दो और बहनें हैं। दोनों ही उनका पूरा सहयोग करती हैं। पिता ने भी उन्हें बेटों की तरह पाला है। पिता वित्त विहीन विद्यालय में सहायक लिपिक हैं। साधारण परिवार से होने के कारण वे जानती हैं कि उनके पास संसाधन सीमित हैं पर उनके इरादे बुलंद। जिसके बल पर वे सफलता जरूर हासिल करेंगी। वहीं तीसरे स्थान पर रहीं सोनी राघव का कहना है कि वे संयुक्त परिवार में रहती हैं और उनके दादाजी का सपना था कि वे आईएएस बनें। कड़ी मेहनत कर उनके सपने को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं।