फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   up board rxams from today

दो साल बाद होगी यूपी बोर्ड की परीक्षा, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 80073 विद्यार्थी परीक्षा देंगे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
up board rxams from today
मुरादाबाद। यूपी बोर्ड परीक्षाओं का आगाज बृहस्पतिवार से हो रहा है। मुरादाबाद जनपद में परीक्षा के लिए 125 केंद्र बनाए गए हैं, जहां पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 80073 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। बुधवार को सभी परीक्षा केंद्रों पर सिटिंग प्लान और सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था को परखा गया। डीआईओएस के मुताबिक नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। अधिकारियों के अनुसार विद्यार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना होगा।
विज्ञापन

बुधवार को परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों के रोल नंबर के हिसाब से बैठने की व्यवस्था की गई। सीटों पर रोल नंबर की चिट चिपकाई गई। इसके अलावा शिक्षकों ने अपनी ड्यूटी के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। वहीं, केंद्र व्यवस्थापकों ने सीसीटीवी और सैनिटाइजेशन की व्यवस्था की। दो पालियों में परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में हिंदी विषय की परीक्षा है। पहली पाली सुबह आठ बजे से 11.15 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम को 5.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण कुमार दुबे के अनुसार परीक्षा केंद्रों पर छात्रों को किसी भी तरह की परेशानी न हो, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

केंद्रों पर नियुक्त स्टेटिक मजिस्ट्रेट, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक व केंद्र व्यवस्थापक की मौजूदगी में सीसीटीवी की निगरानी में प्रश्नपत्र खोले जाएंगे। जिन अलमारियों में प्रश्न पत्र रखे गए हैं, उन्हें डबल लॉक किया जाएगा। परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक मोबाइल फोन के प्रयोग और छात्रों को किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी। सभी छात्रों को परीक्षा केंद्र पर कोविड 19 दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है। इसके लिए फेस मास्क को पहनना, हैंड सैनिटाइजर ले जाना भी आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed