{"_id":"65e426b5935801fe7b031575","slug":"up-board-exam-what-is-allowance-given-to-wife-on-separation-from-her-husband-called-2024-03-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Board Exam: पति से अलग होने पर पत्नी को दिया जाने वाला भत्ता क्या कहलाता है... परीक्षा में आए कई रोचक सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board Exam: पति से अलग होने पर पत्नी को दिया जाने वाला भत्ता क्या कहलाता है... परीक्षा में आए कई रोचक सवाल
Sun, 03 Mar 2024 04:54 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 03 Mar 2024 04:54 PM IST
सार
Up Board Exam Paper 2024 Class 12: यूपी बोर्ड की इंटर की अंग्रेजी की परीक्षा में विद्यार्थियों के सामने कई रोचक सवाल सामने आए। सवाल था कि पति से अलग होने पर पत्नी को दिया जाने वाला भत्ता क्या कहलाता है।
विज्ञापन
UP Board Exam
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पति से अलग होने पर पत्नी को मिलने वाला भत्ता क्या कहलाता है। अनुमति देने का समानार्थी शब्द क्या है, इकट्ठा करने का विलोम शब्द क्या है आदि वह सवाल हैं जो इंटरमीडिएट की अंग्रेजी की परीक्षा में विद्यार्थियों से पूछे गए। शनिवार को दोनों पालियों में हुईं परीक्षाओं में 36791 विद्यार्थी पंजीकृत रहे। इसमें से 34450 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। 2232 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
मुरादाबाद जनपद में शनिवार को पहली पाली में आठ केंद्रों पर इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की संगीत गायन, संगीत वादन की परीक्षा थी। इसमें 118 विद्यार्थी पंजीकृत थे। 111 विद्यार्थी परीक्षा देने आए, जबकि सात विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
वहीं दूसरी पाली में इंटटरमीडिएट के विद्यार्थियों की अंग्रेजी माध्यम की परीक्षा सभी 110 केंद्रों पर हुई। अंग्रेजी विषय में पूरे जिले में 36673 विद्यार्थी पंजीकृत थे। 34339 विद्यार्थी परीक्षा देने आए और 2225 विद्यार्थी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक का कहना है कि दोनों ही पाली की परीक्षा में कोई भी विद्यार्थी अनुचित साधन सामग्री करते हुए नहीं पकड़ा गया। सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण और नकलविहीन परीक्षा हुई है। सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे और सेक्टर मजिस्ट्रेट भ्रमणशील रहे। केंद्रों पर पुलिस बल भी तैनात रहा।

बारिश में भीगते हुए परीक्षा देने पहुंचे विद्यार्थी
बोर्ड परीक्षा देने के लिए शनिवार सुबह घर से निकले विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वह भीगते हुए परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। विद्यार्थियों का कहना है कि पेपर तो आसान आया था, लेकिन भीग जाने की वजह से दिक्कत हो रही थी।

शनिवार सुबह सीबीएसई के दसवीं के विद्यार्थियों की विज्ञान विषय की परीक्षा थी। मुरादाबाद में करीब 16 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा का समय सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक का था। विद्यार्थी सुबह करीब नौ बजे अपने घरों से परीक्षा देने के लिए निकले थे।
बहुत से विद्यार्थी अपने माता-पिता के साथ बाइक और स्कूटर से परीक्षा केंद्र पर आए थे तो कुछ विद्यार्थी ऑटो-ई रिक्शा से भी परीक्षा देने आए थे। रास्ते में बारिश तेज हो गई और केंद्र तक पहुंचते-पहुंचते वह भीग गए। विद्यार्थियों को परेशान देखकर परीक्षा केंद्र पर उन्हें पहले अंदर कर लिया गया। हालांकि परीक्षा कक्षों में वह निर्धारित समय पर ही पहुंचे।
पेपर अच्छा हुआ है। जो पढ़ा था, उसी में से सवाल आए थे। ढाई घंटे में पेपर हल कर दिया था। डायग्राम बनवाए थे। हल्की बारिश हो रही थी। सवा नौ बजे स्कूल में प्रवेश दे दिया था। यह तीसरी परीक्षा थी। अंग्रेजी और हिंदी से की अपेक्षा यह पेपर थोड़ा मुश्किल था।-रुद्रांश देव अग्रवाल, छात्र
पेपर अच्छा हुआ है। कैमिकल इक्वेशन, फूड चेन, सोलर एनर्जी आदि टॉपिक से सवाल आए थे। मैंने आधा घंटा पहले पेपर हल कर लिया था। इसके बाद उत्तर पुस्तिका जांची थी कि कहीं छूटा तो नहीं। हिंदी और अंग्रेजी के सवाल ज्यादा घुमावदार थे। इसमें ज्यादा सटीक सवाल थे। -गरिमा गुरव, छात्रा
विज्ञान का पेपर अच्छा हुआ था। सबसे आसान सवाल भौतिक विज्ञान के थे। बायो का पेपर लंबा था। हालांकि मैंने समय रहते पेपर हल कर दिया था। परीक्षा केंद्र पर मम्मी स्कूटी से छोड़ने गई थी। रास्ते में ही हम बारिश में भीग गए थे। इसकी वजह से पेपर देते हुए काफी परेशानी हो रही थी। -श्रेया, छात्रा