{"_id":"5ec2f1018ebc3e90b12e00b0","slug":"up-board-exam-copies-evaluation-start-today-in-moradabad-city-news-mbd3496510171","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड रिजल्ट 2020: आठ केंद्रों पर शुरू हुआ उतर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन, सतर्कता का रखा जा रहा ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2020: आठ केंद्रों पर शुरू हुआ उतर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन, सतर्कता का रखा जा रहा ध्यान
Tue, 19 May 2020 01:32 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 01:32 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन मंगलवार से शुरू हुआ। शहर में इसके लिए आठ कालेजों को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
शिक्षकों के स्वास्थ्य को देखते हुए केंद्रों पर सैनिटाइजेशन की व्यवस्था की गई है। जीजी हिंदू इंटर कालेज, पारकर इंटर कालेज, महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज, आरएन इंटर कालेज, मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कालेज, चित्रगुप्त इंटर कालेज, केसीएम स्कूल और एसएस इंटर कालेज में सुबह दस बजे से शुरू हुआ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शाम छह बजे तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि दो परीक्षा केंद्र अंबिका प्रसाद इंटर कालेज और हैविट मुस्लिम इंटर कालेज हॉटस्पॉट क्षेत्र में होने के कारण इनकी जगह मैथोडिस्ट गर्ल्स कालेज और केसीएम स्कूल में मूल्यांकन कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
हॉटस्पॉट के शिक्षकों के लिए मूल्यांकन कार्य करना अनिवार्य नहीं हैं। ठाकुरद्वारा के कुछ शिक्षक काशीपुर में रहते हैं। ऐसे में जो शिक्षक मूल्यांकन कार्य में नहीं आएंगे, उनके पास ठोस कारण होना चाहिए।
मूल्यांकन केंद्रों पर सुरक्षा के लिहाज से कोरोना से बचाव के सभी नियमों का पालन किया जाएगा। प्रतिदिन शिक्षकों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी। सैनिटाइजेशन नियमित होगा। इसके अलावा मूल्यांकन कर रहे शिक्षक प्रति दो घंटे पर हाथ धुलकर आएंगे।
सार्वजनिक यातायात व्यवस्था की मांग की
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा। मंडलीय अध्यक्ष विमलेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि मूल्यांकन कार्य में चार तहसील के शिक्षक उपस्थित होंगे। ठाकुरद्वारा के काशीपुर में रहने वाले शिक्षकों के अलावा, चंदौसी और बिजनौर में रहने वाले शिक्षकों को मूल्यांकन केंद्र पर पहुंचने में कठिनाई होगी।
साथ ही महिला और दिव्यांग शिक्षकों के लिए आने में समस्याएं हैं। ऐसे में मूल्यांकन कार्य के लिए सार्वजनिक यातायात की व्यवस्था की जाए, ताकि कार्य सुचारू रूप से हो सके।