फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP Board: 10 centers created to forward the applications of individual candidates

यूपी बोर्ड : व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन अग्रसारित करने के लिए बने 10 केंद्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
UP Board: 10 centers created to forward the applications of individual candidates
संभल। जिले में हाईस्कूल, इंटर व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदनपत्र अग्रसारित करने के लिए 10 केंद्र निर्धारित किए हैं। इनमें राजकीय इंटर कॉलेज लहरावन, पंडित दीनदयाल माध्यमिक इंटर कॉलेज राजपुर, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज संभल, पंडित दीनदयाल राजकीय माध्यमिक इंटर कॉलेज नदरौली, राजकीय इंटर कॉलेज भिरावटी, राजकीय इंटर कॉलेज धीमरखेड़ी, राजकीय इंटर कॉलेज शहबाजुपर कला, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज खिजरपुर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सिकंदरपुर सराय, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भुलावई हैं। डीआईओएस श्यामा कुमार ने कहा कि हाईस्कूल इंटर व्यक्तिगत आवेदन पत्र के लिए प्रदेश के बाहरी, विदेशी छात्र छात्राओं को परिषदीय परीक्षा में शामिल होने की अनुमति तभी दी जाएगी जबकि वह प्रदेश में दो वर्ष निवास करने का प्रमाणपत्र परीक्षा आवेदन पत्र के साथ प्रस्तुत करेंगे। डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों को हाईस्कूल, इंटर परीक्षा के आयोजन के लिए व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन पत्रों को अग्रसारण करने के लिए निर्धारित नीति भी उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन

कहा है कि अग्रसारण केंद्रों पर आवेदन पत्र ऑनलाइन कराए जाने से पूर्व संकलित हुए सभी आवेदन पत्रों एवं उनके अर्हता प्रमाण पत्र की विधिवता जांच के लिए उनके कार्यालय में उपलब्ध कराएंगे। जांच समिति द्वारा जांच के बाद ही आवेदनपत्रों को अग्रसारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed