Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: BJP state president is last in spending MLA fund, report card of MLAs of this district

UP: विधायक निधि खर्च करने में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सबसे पीछे, इस जिले के सभी विधायकों का जानें रिपोर्ट कार्ड

Sat, 15 Feb 2025 04:40 PM IST
विमल शर्मा अरविंद उपाध्याय, अमर उजाला मुरादाबाद
अरविंद उपाध्याय, अमर उजाला मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 15 Feb 2025 04:40 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने अपनी विधायक निधि का केवल 15% खर्च किया, जबकि एमएलसी सत्यपाल सिंह सैनी 3.78 करोड़ रुपये खर्च कर सबसे आगे हैं। सपा विधायक नासिर कुरैशी ने 50 प्रतिशत से अधिक निधि उपयोग की है, वहीं कई विधायक अब तक 40% निधि भी नहीं खर्च कर सके हैं।

विज्ञापन
UP: BJP state president is last in spending MLA fund, report card of MLAs of this district
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चाैधरी भूपेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधायक निधि खर्च करने के मामले में जिले के जनप्रतिनिधियों में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह सबसे पीछे हैं। उन्होंने अपनी निधि का 15 प्रतिशत भी नहीं खर्च किया है। वहीं भाजपा के एमएलसी सत्यपाल सिंह सैनी निधि खर्च करने में सबसे आगे हैं। विधानसभा सदस्यों की बात की जाए तो देहात विधानसभा सीट से सपा विधायक नासिर कुरैशी निधि खर्च करने में सबसे तेज चल रहे हैं।

विज्ञापन


वह अपने निधि की 50 प्रतिशत से अधिक धनराशि खर्च कर चुके हैं। प्रदेश विधानसभा का आधा कार्यकाल पूरा होने के बाद भी अधिकतर विधायक निधि का 40 प्रतिशत हिस्सा भी नहीं खर्च कर सके हैं। प्रत्येक विधायक को शासन से पांच करोड़ रुपये विधायक निधि प्रदान की गई है। परियोजना निदेशक निर्मल द्विवेदी ने बताया कि विधायक या विधान परिषद सदस्य के प्रस्तावों के आधार पर कार्य कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन


जिला प्रशासन के अनुसार एमएलसी व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह को निधि के रूप में शासन से पांच करोड़ रुपये की धनराशि मिली थी। उन्होंने अब तक सिर्फ 71 लाख के ही विकास कार्य कराए हैं। उनकी निधि की 80 प्रतिशत से अधिक धनराशि बाकी है। भाजपा के एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त ने 1.70 करोड़ रुपये क्षेत्र में लाइट और स्कूलों के फर्नीचर सहित अन्य कार्यों के लिए खर्च किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमएलसी रामगोपाल अंजान ने अपनी निधि से 1.95 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। उन्होंने बताया कि मुरादाबाद के अलावा, पीलीभीत, रायबरेली और अपने पैतृक जनपद हरदोई के लिए निधि का उपयोग किया है। एमएलसी पूरे प्रदेश में कहीं भी विकास कार्य के लिए अपनी निधि का प्रयोग कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि मुरादाबाद में सड़कों का निर्माण कराना बाकी है। जिले में सबसे अधिक निधि एमएलसी सत्यपाल सिंह सैनी ने खर्च की है। उन्होंने अब तक 3.78 करोड़ रुपये लाइट सहित अन्य कार्यों पर खर्च किए हैं।

Trending Videos

शहर विधायक ने भी खर्च की 50 प्रतिशत से अधिक निधि
शहर विधायक रितेश गुप्ता अपनी विधायक निधि के पांच करोड़ रुपये से अब तक 2.58 करोड़ रुपये खर्च कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि विधायक निधि से प्याऊ, सड़क और विद्युत खंभों का कार्य कराया गया है। अभी कई कार्य बाकी हैं। देहात विधानसभा सीट से विधायक नासिर कुरैशी ने अपने क्षेत्र में सड़कों और अन्य कार्यों के लिए 2.67 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

ठाकुरद्वारा विधायक नवाब जान 2.23 करोड़ रुपये के कार्य करा चुके हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में हाईमास्ट लाइट के साथ 29 गांवों की सड़कों का निर्माण कराया है। पेयजल की पाइपलाइन बिछने के बाद सड़कों का निर्माण कार्य कराना बाकी है। कांठ विधायक कमाल अख्तर भी अपनी विधायक निधि से 2.36 करोड़ खर्च कर चुके हैं।

बिलारी विधायक मो. फहीम इरफान ने विधायक निधि से अब तक 2.20 करोड़ के विकास कार्य कराए हैं। हाल ही में उपचुनाव में जीते कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह को अभी शासन से विधायक निधि नहीं मिली है।

व्यस्तताओं के चलते प्रस्ताव भेजने में विलंब हुआ। कई कार्यों के प्रस्ताव जिला प्रशासन के पास भेजे जा रहे हैं। विधायक निधि से जल्द ही तेजी से विकास कार्य कराए जाएंगे। -चाैधरी भूपेंद्र सिंह, एमएलसी व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed