{"_id":"66e516061ec55f9bde0b9d4c","slug":"up-assembly-byelection-13-contenders-from-congress-for-kundarki-byelection-observers-meet-workers-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Assembly Byelection: कुंदरकी उपचुनाव के लिए कांग्रेस से 13 दावेदार, कार्यकर्ताओं से मिले पर्यवेक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Assembly Byelection: कुंदरकी उपचुनाव के लिए कांग्रेस से 13 दावेदार, कार्यकर्ताओं से मिले पर्यवेक्षक
Sat, 14 Sep 2024 10:20 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 14 Sep 2024 10:20 AM IST
सार
कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस पर्यवेक्षकों ने स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर स्थितियों के बारे में जाना। इस सीट के लिए 13 नेताओं ने अपनी दावेदारी पेश की है।
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी के झंडे (फाइल)
- फोटो : एएनआई
विस्तार
मुरादाबाद जिले की कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस पर्यवेक्षकों के समक्ष पार्टी के 13 नेताओं ने अपना अपना बायोडाटा प्रस्तुत किया। पर्यवेक्षकों ने दावेदारों से बातचीत की। इस बीच कार्यकर्ताओं ने पर्यवेक्षकों से कुंदरकी सीट इंडी गठबंधन से कांग्रेस के लिए छोड़े जाने की मांग की।
विज्ञापन
सर्किट हाउस में शुक्रवार शाम सीतापुर से सांसद राकेश राठौर और प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष दिनेश सिंह बतौर पर्यवेक्षक आए। दोनों पर्यवेक्षकों ने पार्टी के नेताओं के साथ कुंदरकी उपचुनाव को लेकर बैठक की। इस बीच कुंदरकी सीट पर जीत दर्ज करने को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन
सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि कुंदरकी सीट पर इंडी गठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी उतारा जाए। सांसद राकेश राठौर ने बताया कि इस मामले को हाईकमान के पास भेजा जाएगा। अभी उनका लक्ष्य भाजपा को हराना है। कांग्रेस गठबंधन धर्म का पालन करते हुए चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन
पर्यवेक्षक दावेदारों का बायोडाटा प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को सौंपेगे। बैठक में पार्टी के उपाध्यक्ष दिनेश सिंह ने कांग्रेस नेताओं से भाजपा के छल और फरेब से सतर्क रहने का आह्वान किया।
बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद, महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा, पूर्व विधायक इकराम कुरैशी, उपाध्यक्ष व प्रवक्ता सुधीर पाठक, अनूप दुबे, संभल जिलाध्यक्ष विजय शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर, रिजवान कुरैशी आदि मौजूद रहे।