फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Amidst Sambhal violence, ruckus in Moradabad's TDI City, protest against selling house to Muslim

UP: संभल हिंसा के बीच मुरादाबाद की TDI सिटी में हंगामा, मुस्लिम को घर बेचने का विरोध, आप भी जानें पूरा मामला

Thu, 05 Dec 2024 04:00 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 05 Dec 2024 04:00 PM IST
सार

टीडीआई सिटी सोसायटी में मुस्लिम डॉक्टर को मकान बेचे जाने पर हंगामा हो गया। कॉलोनी के लोगों ने प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग करते हुए दावा किया कि यह सोसायटी केवल हिंदू परिवारों के लिए थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है, और प्रशासन ने समाधान का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
UP: Amidst Sambhal violence, ruckus in Moradabad's TDI City, protest against selling house to Muslim
टीडीआई सिटी में प्रदर्शन करते लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

मुरादाबाद की टीडीआई सिटी सोसायटी में मुस्लिम डॉक्टर को मकान बेचे जाने का मामला गर्मा गया है। टीडीआई सिटी सोसायटी के लोगों ने गेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट से मुलाकात कर मकान किसी हिंदू को दिलाने की मांग की। रामगंगा विहार स्थित टीडीआई सिटी सोसायटी में 300 परिवार रहते हैं। डॉ. आकर्ष बजाज ने अपना मकान डॉ. इकरा चौधरी और उनके पति डॉ. यूसुफ को बेच दिया।

विज्ञापन

इस मकान की रजिस्ट्री डॉ. इकरा चौधरी के नाम करा दी गई है। सोमवार सुबह कॉलोनी के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने प्रदर्शन किया। पुलिस के समझाने पर लोग शांत हो गए। मंगलवार सुबह फिर से विरोध में उतर आए। लोगों ने डॉ. आकर्ष बजाज के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों का आरोप है कि टीडीआई सिटी सोसायटी के परिवारों को परेशान करने के लिए डॉ. आकर्ष ने दूसरे समुदाय के डॉक्टर को मकान बेचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस और एलआईयू की टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीडीआई सिटी के लोगों का कहना है कि तनेजा ग्रुप ने जब कॉलोनी बसाई थी, तब उन्हें आश्वासन दिया गया था कि इस सोसायटी में केवल हिंदू परिवार ही रहेंगे। भविष्य में किसी मुस्लिम को मकान नहीं दिया जाएगा। लेकिन डॉ. आकर्ष बजाज ने जिस मकान को मुस्लिम डॉक्टर को बेचा है, उसके पास ही मंदिर है।

विज्ञापन

लोग मंदिर में पूजा पाठ करते हैं। यहां मुस्लिम परिवार के बसने से दूसरी गतिविधियां होंगी। इससे सोसायटी का माहौल खराब हो सकता है। थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने लोगों को समझाया कि अगर उन्हें मकान बेचने या खरीदे जाने से कोई दिक्कत है तो वह प्रशासनिक अधिकारियों से मिले। इसके बाद कॉलोनी के लोग डीएम से मिलने कलक्ट्रेट पहुंचे लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हो पाई।

इसके बाद वह सिटी मजिस्ट्रेट से मिले और उन्होंने अपना पक्ष रखा। सिटी मजिस्ट्रेट ने उन्हें एसपी सिटी के पास भेज दिया। मंगलवार शाम फिर से लोगों ने गेट पर प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि इस समस्या का समाधान होने तक वह आंदोलन जारी रखेंगे। बुधवार को वह इस मामले को लेकर डीएम से भी मिलेंगे। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण सोसायटी में पुलिस बल तैनात किया गया है।

मकान के बराबर में मंदिर है। यहां दूसरे समुदाय के परिवार के बसने से माहौल खराब हो सकता है। कॉलोनी के लोगों ने मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट से मुलाकात की थी। उन्होंने आश्वासन दिया है कि इस मामले में दो पक्षों से वार्ता कर समस्या का समाधान कराया जाएगा। - अनिल कुमार वर्मा, अध्यक्ष, टीडीआई सिटी वेलफेयर सोसायटी,

पता नहीं कुछ लोग क्यों इसे मुद्दा बना रहे हैं। बेवजह माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। डॉक्टर परिवार को मकान बेचा गया है। - डॉ. आकर्ष बजाज, मकान स्वामी

मकान खरीदने और बेचने वालों को कोई दिक्कत नहीं है। कॉलोनी के कुछ लोग विरोध कर रहे हैं। नियम विरुद्ध कोई कार्य नहीं होने दिया जाएगा। अगर किसी ने माहौल खराब करने की कोशिश की तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - कुमार रणविजय सिंह, एसपी सिटी

महिलाओं ने गेट पर की नारेबाजी

टीडीआई सिटी सोसायटी के गेट पर महिलाओं ने नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने मांग उठाई कि सोसायटी में किसी मुस्लिम को मकान नहीं दिया जाए। महिला ने कहा कि जब तक हिंदू समाज के व्यक्ति के नाम मकान का बैनामा नहीं कराया जाएगा। तब वह आंदोलन जारी रखा जाएगा। टीडीआई सिटी सोसायटी में डॉ. आकर्ष बजाज ने अपना मकान डॉ. इकरा चौधरी को बेच दिया है।

सोसायटी के लोगों को सोमवार को इसकी जानकारी हो पाई थी। इसके बाद से लगातार लोग विरेाध प्रदर्शन कर रहे है। बुधवार को महिलाओं ने सोसायटी के गेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग उठाई कि डॉ. बजाज ने जो मकान डॉ. इकरा चौधरी को बेचा है। उसका बैनामा किसी हिंदू समाज के व्यक्ति के नाम कराया जाए।

बुधवार शाम को टीडीआई सिटी सोसायटी की बैठक में निर्णय लिया गया है। आंदोलन जारी रखा जाएगा। इस दौरान सोसायटी अध्यक्ष अमित वर्मा, अरविंद अग्रवाल जानी, संजय रस्तोगी, विवेक आत्रे, एके मित्तल, रामजी गुप्ता, गुरु प्रसाद, अनूप शंखधार, सनी कक्कड़, कल्पना सिंह, संगीता सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed