{"_id":"66939c967f539516d30aefca","slug":"up-80-people-fell-ill-due-to-food-poisoning-suddenly-there-was-a-crowd-of-patients-in-the-hospital-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: फूड प्वाइजनिंग से 80 लोगों की तबीयत बिगड़ी, अचानक अस्पताल में लगी भीड़, बमुश्किल करवाए गए फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: फूड प्वाइजनिंग से 80 लोगों की तबीयत बिगड़ी, अचानक अस्पताल में लगी भीड़, बमुश्किल करवाए गए फेरे
Sun, 14 Jul 2024 03:10 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जुनावई (संभल)
अमर उजाला नेटवर्क, जुनावई (संभल)
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 14 Jul 2024 03:10 PM IST
सार
संभल के जुनवाई में शादी समारोह के दौरान फूड प्वाजनिंग होने से 80 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इनमें से अधिकांश लोगों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। अचानक हुई इस घटना से अफरा-तफरी मच गई। अधिकारियों ने मौके पर पहुंच सैंपल लिए।
विज्ञापन
संभल में फूड प्वाइजनिंग के बाद अस्पताल में भर्ती
- फोटो : संवाद
विस्तार
जुनावई थाना क्षेत्र के अजीजपुर के घेर गांव में एक विवाह समारोह में 80 से अधिक लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। इनमें बराती व घराती दोनों शामिल हैं। खाना खाने के बाद लोगों को उल्टी, चक्कर, पेट में दर्द होने लगा। 14 लोगों को जुनावई के सरकारी अस्पताल और आठ लोगों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
शेष लोगों ने अन्य स्थानों पर उपचार कराया है। फूड इंस्पेक्टर ने खाने का सैंपल लिया है। इन सबके बीच जैसे तैसे शादी की रस्म निपटाई गई। जुनावई थाना क्षेत्र के अजीजपुर के घेर गांव निवासी धर्मवीर सिंह की बेटी प्रीति की शनिवार को शादी थी। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव ब्यौरा निवासी रामभरोसे अपने बेटे प्रमोद की बरात लेकर गांव आए थे।
विज्ञापन
बरात चढ़त के बाद देररात बरातियों और घरातियों ने खाना खाया। करीब एक घंटे बाद लोगों को तबीयत खराब होने लगी। किसी को उल्टी तो कोई पेट दर्द और चक्कर आने की शिकायत करने लगा। पहले तो लोगों ने नजर अंदाज किया, लेकिन जब ज्यादा लोग पीड़ित हुए तो अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन
लोग बरात छोड़कर निजी वाहनों से अस्पताल और चिकित्सक के पास पहुंचने लगे। इन सभी ने जुनावई सीएचसी और अन्य स्थानों पर अपना उपचार कराया। वहीं फूड प्वाइजनिंग की सूचना पर थाना पुलिस भी आ गई। सुबह में फूड इंस्पेक्टर ने गांव में लोगों से जानकारी की।
इसके बाद बचे हुए खाने और मसाले का सैंपल लिया। अभी तक खाने में एक्सपायर मसाले का उपयोग करने की जानकारी सामने आई है।