{"_id":"627287534271410e760f2fa3","slug":"unknown-vehicle-collided-with-bike-riding-couple-in-moradabad-husband-dies-wife-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: ईद पर ससुराल वालों से मिलकर लौट रहे किसान की हादसे में मौत, पत्नी की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: ईद पर ससुराल वालों से मिलकर लौट रहे किसान की हादसे में मौत, पत्नी की हालत गंभीर
Wed, 04 May 2022 07:31 PM IST
Vikas Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 04 May 2022 07:31 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाले नन्हें (55) मूंढापांडे के बरवाला खास गांव निवासी थे। वह खेतीबाड़ी करते थे। नन्हें के परिवार में पत्नी अन्नो और दो बेटे नईम, फईम और एक बेटी इल्म है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
ईद मिलकर लौट रहे बाइक सवार दंपती को अज्ञात वाहन के चालक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाले नन्हें (55) मूंढापांडे के बरवाला खास गांव निवासी थे। वह खेतीबाड़ी करते थे। नन्हें के परिवार में पत्नी अन्नो और दो बेटे नईम, फईम और एक बेटी इल्म है।
विज्ञापन
मंगलवार को नन्हें अपनी पत्नी अन्नो को लेकर अपनी ससुराल वीरपुर थान गांव गए थे। मंगलवार की रात पति-पत्नी बाइक से घर लौट रहे थे। अभी दंपती की बाइक वीरपुरथान से ही निकली थी। इसी दौरान दलपतपुर अलीगंज मार्ग पर अज्ञात वाहन के चालक ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में नन्हें की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्नो गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और नन्हें की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। कुछ ही देर में रिश्तेदार व परिजन मौके पर पहुंच गए। इसके बाद घायल महिला को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया। एसएचओ संजय कुमार पांचाल ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। पंचनामा भरने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।