फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   University's land registered in the name of Higher Education

Moradabad News: यूनिवर्सिटी की जमीन उच्च शिक्षा विभाग के नाम दर्ज, निर्माण का रास्ता हुआ साफ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
University's land registered in the name of Higher Education
मुरादाबाद।
विज्ञापन

खतौनी में यूनिवर्सिटी की जमीन अब उच्च शिक्षा विभाग के नाम पर दर्ज हो गई है। लोनिवि अब पर्यावरण विभाग की अनापत्ति प्रमाण पत्र पर काम शुरू कर देगा। लोक निर्माण विभाग भवन के निर्माण का काम शुरू करने के लिए मौके का मुआयना कर चुका है।

हरदासपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु जंभेश्वर राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास चुनाव अधिसूचना जारी होने से पहले किया था, लेकिन यूनिवर्सिटी के भवन का निर्माण, अनापत्ति प्रमाण पत्र और अन्य कागजी कार्यवाही के अभाव में रुक गया था। अब धीरे-धीरे सभी बाधाएं दूर हो रही हैं। जमीन के मामले में फंसा पेच भी हल हो गया है। लोक निर्माण विभाग ने यूनिवर्सिटी के भवन के निर्माण के लिए 299 करोड़ का एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा था, लेकिन शासन से स्वीकृति मिलने के बाद 121.33 करोड़ का टेंडर पास हो गया है। लोनिवि के अभियंताओं का कहना है कि डिजाइन और अन्य कार्यों को जोड़ने पर फिलहाल लागत 169.58 करोड़ आ रही है। यूनिवर्सिटी निर्माण की जिम्मेदारी लोनिवि के पास है।
विज्ञापन

इस मामले में एमडीए, वन विभाग, अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र लिया गया है। यूनिवर्सिटी के लिए कुलसचिव पद की जिम्मेदारी एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक संजीव सिंह को सौंप दी है। अभियंताओं का कहना है कि अभी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति ही प्रभारी के तौर पर काम देख रहे हैं। इस बारे में लोनिवि के अधिशासी अभियंता आरबी सिंह का कहना है कि सारी औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं। डीएम के साथ बैठक के बाद शुरू कर दिया जाएगा। इधर डीएम मानवेंद्र सिंह का कहना है कि काम शुरू करने के लिए सारे कागजात दुरुस्त कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

48.5 एकड़ जमीन राजस्व विभाग की
रामगंगा नदी पार हरदासपुर में विश्वविद्यालय के लिए जिला प्रशासन ने 50 एकड़ जमीन निर्धारित की थी। इसमें 48.5 एकड़ जमीन सरकार की है। 2.5 एकड़ जमीन तीन किसानों की है। खरीद के लिए डीएम ने शासन को ड्राफ्ट भेजा था, जो मंजूर हो गया है। उच्च शिक्षा विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी को खरीद के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। एक किसान की जमीन जिला प्रशासन ने खरीद ली गई है। जमीन के एक छोटे हिस्से के मामले को लेकर एक व्यक्ति कोर्ट गया था। जिला प्रशासन इस मामले में कोर्ट में अपील कर जमीन को अपने नाम कराने की कोशिश में जुटा है।


करीब दो लाख 32 हजार विद्यार्थियों को मिलेगा फायदा
अभी तक मुरादाबाद मंडल के विद्यार्थियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली के चक्कर लगाने पड़ते हैं। विद्यार्थियों को दाखिला फॉर्म, परीक्षा फॉर्म, अंकतालिका के अलावा अन्य दिक्कतों का समाधान करवाना दूभर हो जाता है। खासकर छात्राओं को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब मुरादाबाद में विश्वविद्यालय बन जाने के बाद मंडल के 310 महाविद्यालयों के दो लाख 32 हजार 750 विद्यार्थियों को लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed