फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   University took more money in the name of examination fees

Moradabad News: विश्वविद्यालय ने परीक्षा शुल्क के नाम पर ली अधिक धनराशि

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
University took more money in the name of examination fees
मुरादाबाद। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा परास्नातक के विद्यार्थियों से निर्धारित परीक्षा शुल्क से अधिक शुल्क ली जा रही है। परीक्षा फॉर्म की फीस 1450 रुपये निर्धारित है, लेकिन केजीके कॉलेज के विद्यार्थियों से 1950 रुपये शुल्क लिया जा रहा है। इससे विद्यार्थियों में रोष है। परीक्षा प्रभारी का कहना है कि विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक को समस्या से अवगत करा दिया है। बृहस्पतिवार तक समाधान होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सत्र 2023-24 के परास्नातक के संस्थागत परीक्षा फार्म भरे जा रहे हैं। छात्र मनोज कुमार, आसमानी व अन्य ने बताया कि केजीके कॉलेज के एमएससी प्रथम सेमेस्टर गणित के विद्यार्थियों का एक प्रेक्टिकल सहित परीक्षा फार्म का शुल्क 1950 रुपये लिया जा रहा है। तृतीय सेमेस्टर का दो प्रेक्टिकल सहित भी 1950 रुपये लिया जा रहा है। वहीं दूसरे कॉलेज के विद्यार्थियों से 500 रुपये कम 1450 रुपये लिया जा रहा। एक ही विश्वविद्यालय से संबद्ध दोनों अशासकीय कॉलेज हैं, लेकिन परीक्षा शुल्क अलग-अलग हैं। कॉलेज के लगभग 30 विद्यार्थियों ने फार्म भरकर जमा कर दिया है। इससे विद्यार्थी परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन


फॉर्म भरने की तारीख बढ़वाने की मांग
विद्यार्थियों के अनुसार सबसे पहले 17 जनवरी तक भरे जाने थे, लेकिन फार्म दो दिन 16 व 17 जनवरी को ही भरे गए थे। इसलिए विश्वविद्यालय ने फॉर्म भरने की अंतिम तारीख में बढ़ोतरी कर 26 जनवरी कर दी। इस बीच 21, 22 और 25 व 26 जनवरी के भी अवकाश के दिन हैं। ऐसे में विश्वविद्यालय ने फॉर्म भरने की अंतिम तारीख को बढ़ाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- यह विश्वविद्यालय की मनमानी है। एमएससी को सेल्फ फाइनेंस मानते हुए पांच सौ रुपये अतिरिक्त जोड़ लिए हैं। जिस दिन पहली बार यह समस्या आई थी, मैंने परीक्षा नियंत्रक को बता दिया। उन्होंने कहा कि समस्या का समाधान कर दिया गया है, लेकिन अभी तक समस्या दूर नहीं हुई है। उम्मीद है कि बृहस्पतिवार तक सब ठीक हो जाएगा। विद्यार्थियों ने प्रार्थनापत्र मांगा है ताकि अतिरिक्त शुल्क वापस करवाया जाए। -प्रो. एके सिंह, परीक्षा प्रभारी, केजीके कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article