फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   University registration up to seven

Moradabad News: विश्वविद्यालय में पंजीकरण सात तक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
University registration up to seven
मुरादाबाद। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में स्नातक, एलएलएम, एमएड में प्रवेश के लिए पंजीकरण तिथि दूसरी बार बढ़ा दी गई है। अब अभ्यर्थी सात जुलाई तक पंजीकरण करा सकेंगे। पहले पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 जून थी, जिसे बढ़ाकर 25 जून किया गया था। अब विद्यार्थियों को पंजीकरण के लिए 12 दिन का समय और दिया गया है। बार-बार पंजीकरण तिथि बढ़ाने का बड़ा कारण स्नातक की 1.40 लाख सीटों के सापेक्ष अभी तक सिर्फ 63 हजार पंजीकरण होना है। केजीके पीजी कॉलेज के विधि विभाग में बुधवार को मीडिया से बात करते हुए विवि के कुलपति प्रो. सचिन माहेश्वरी ने कहा कि स्नातक में 24 जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी। 26 जुलाई से कक्षाओं का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुरादाबाद परिक्षेत्र के पांचों जिलों के महाविद्यालयों में स्नातक में प्रवेश के लिए लगभग 63 हजार पंजीकरण हुए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही स्नातकोत्तर एवं शोध की प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में रोजगारपरक व क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय आवश्यकताओं के अनुरूप प्रोग्राम संचालित किए जाएंगे। कैंप में 12 फैकल्टी सहित कुल 35 स्कूल खोले जाने का निर्णय लिया गया है, जो भी नए कोर्स शामिल किए जाएंगे वह इसी साल खुलेंगे। उन्होंने कहा कि नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी क्लब ऑफ गुरु जंभेश्वर विवि में सभी छात्र-छात्राओं का पंजीकरण किया जाएगा। इस पर शिक्षक दो व्याख्यान अपलोड करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed