Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   United Kisan Morcha demonstrated against the electricity department

Moradabad News: विद्युत विभाग के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा ने किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
United Kisan Morcha demonstrated against the electricity department
ठाकुरद्वारा। विद्युत विभाग पर मनमानी करने और उपभोक्ताओं के डबल कनेक्शन जारी करने का आरोप लगाते हुए संयुक्त किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को तहसील पहुंच प्रदर्शन कर तहसीलदार भूपाल सिंह को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं का कहना है कि क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं के एक नाम से दो फर्जी कनेक्शन जारी कर दिए गए हैं। गांव मुंशीगंज कश्मीर सिंह और रमनावाला के बलबीर सिंह के नाम से डबल विद्युत कनेक्शन अवैध रूप से जारी कर दिए गए हैं। दोनों ने अपने घरों पर लगे कनेक्शन के समय पर बिल जमा किए हैं, लेकिन उनके नाम से विद्युत विभाग ने आरसी जारी कर दी है। विद्युत विभाग के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि डबल कनेक्शन और उनके बिल निरस्त नहीं किए गए तो कार्यकर्ता तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे। तहसीलदार ने उन्हें इस संबंध में विद्युत विभाग से वार्ताकार उनकी समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रीतम सिंह, जोगेंद्र सिंह, हरपाल सिंह, सुखविंदर सिंह, गगनदीप सिंह, सुखवंत सिंह ,अर्जुन सिंह, नरेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed