फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Unique agreement between two wives as they split the day of husband after marriage

अनूठा समझौताः दो बीवियों ने आपस में बांट लिए शौहर के दिन

Wed, 01 Jan 2020 02:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 01 Jan 2020 02:17 AM IST
विज्ञापन
Unique agreement between two wives as they split the day of husband after marriage
समझौता... - फोटो : अमर उजाला

शौहर को लेकर उसकी दो बीवियों के बीच दो साल से चल रहे विवाद की शिकायत पुलिस के पास पहुंची तो नारी उत्थान केंद्र में काउंसलिंग कर अनूठा समझौता करवाया गया है। दोनों बीवियों ने शौहर के दिन आपस में बांट लिए हैं। 

विज्ञापन


अब एक दिन शौहर पहली बीवी तो दूसरे दिन दूसरी बीवी के साथ रहेगा। खास बात यह है एक ही घर में दोनों बीवियां अलग अलग रहेंगी। दोनों बीवियों के लिए उनका शौहर राशन भी अलग से लेकर आएगा।
विज्ञापन


मझोला क्षेत्र में रहने वाली महिला ने एसएसपी से शिकायत कर बताया कि 2010 में उसका निकाह हुआ था। शादी के सात साल बाद तक उसके संतान नहीं हुई। संतान सुख की प्राप्ति के लिए महिला ने अपने शौहर को दूसरा निकाह करने की सलाह दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीवी के कहने पर शौहर ने 2017 में एक युवती से दूसरा निकाह कर लिया। आरोप है कि दूसरे निकाह के कुछ ही माह बाद दूसरी बीवी शौहर पर अपना पूरा हक जताने लगी। पहली बीवी से पति के मिलने पर पाबंदियां लगानी शुरू कर दी। 

विरोध करने पर घर में दोनों बीवियों के बीच मारपीट की नौबत तक आ गई। शौहर की दूसरी बीवी से अपनी जान को खतरा जताते हुए महिला ने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी ने इस मामले की जांच नारी उत्थान केंद्र स्थित परिवार परामर्श केंद्र में भेजी। 

यहां पर शिकायतकर्ता महिला, उसकी सौतन और शौहर को बुलाया गया। प्रभारी संध्या रावत ने इस मामले में काउंसलिंग की। काउंसलिंग के दौरान शौहर का दूसरी बीवी को ज्यादा समय देना विवाद की वजह सामने आया। दोनों बीवियां एक दूसरे से अलग मकान में रहना चाहती थीं। 

जबकि पति ने अलग अलग मकान में बीवियों को रखने में असमर्थतता जताई। विवाद का निपटारा करने के लिए पुलिस ने उनको एक ही मकान में अलग अलग रहने की सलाह दे दी। 


इसके बाद महिलाओं ने शर्त रखी कि पति एक दिन पहली बीवी के साथ रहेगा और दूसरे दिन दूसरी बीवी के साथ। दोनों का राशन भी अलग अलग लाकर देगा। इस पर सहमति बन गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed