{"_id":"572adbe74f1c1b61145cd8e1","slug":"unipole-dropped-in-strom-car-driver-has-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी में गिरा यूनीपोल, कार चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी में गिरा यूनीपोल, कार चालक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Thu, 05 May 2016 11:18 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद में आंधी से कार पर गिरा पेड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार रात आई आंधी ने एक युवक को मौत की नींद सुला दिया। आधी रात स्टेशन रोड पर यूनीपोल उखड़कर गिर गया। जिसमें बाइक सवार युवक दबा गया। जबकि कई अन्य वाहन भी उसकी चपेट में आने से बाल बाल बच गए। काफी देर तक युवक मौके पर ही दबा रहा।
जब तक आंधी और बरसात कम हुई और लोग मौके पर जुटे। तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। हालांकि जिंदगी की आस में पुलिस और लोगों ने उसे जिला अस्पताल भिजवा दिया। लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ये दर्दनाक हादसा रात दो बजे स्टेशन रोउ पर हुआ। कटघर थानाक्षेत्र में डबल फाटक दुर्गेश नगर निवासी कुष्ण गोपाल शर्मा (24) पुत्र तारा चंद्र शर्मा रेलवे विभाग में किराये पर अपनी बोलेरो कार चलाता था। परिवार में भाई नरेंद्र शर्मा और मां सुनीता शर्मा हैं।
विज्ञापन
मंगलवार रात करीब पौने दो बजे वह बाइक से रेलवे स्टेशन जा रहा था। उस वक्त आंधी के साथ तेज बारात हो रही थी। इसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र में काशीपुर बस अड्डे के सामने से गुजर रही थी। इसी दौरान सड़क पर यूनीपोल गिर गया। जिसमें कृष्ण गोपाल बाइक समेत दब गया।
जबकि कई अन्य वाहन भी यूनीपोल की चपेट में आने से बाल बाच बच गए। हादसे के समय इलाके की बिजली गुल थी। जिस कारण लोग कृष्ण गोपाल को देख नहीं पाए कि वह यूनीपोल के नीचे दबा हुआ है।
आंधी और बरसात कम होने के बाद ही पता चल पाया कि कोई व्यक्ति बाइक समेत यूनीपोल के नीचे दबा हुआ है। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और लोगों ने कृष्ण गोपाल को यूनीपोल के नीचे से निकाला। उसे जिला अस्पताल भेजा गया। लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकीं थीं।