फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Union minister and former chief of without security in moradabad

बिना सुरक्षा घूमते रहे केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री

Wed, 08 Jun 2016 11:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Wed, 08 Jun 2016 11:01 AM IST
विज्ञापन
Union minister and former chief of without security  in moradabad
सुरक्षा
सपा के छोटे नेताओं को भी सुरक्षा उपलब्ध कराने वाले प्रशासन ने केंद्रीय मंत्री और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री को प्रोटोकॉल उपलब्ध कराना भूल गया। सुरक्षा तक मुहैया नहीं कराई गई। मामला जब तूल पकड़ने लगा तो पंचायत भवन में चल रहे कार्यक्रम के दौरान एस्कार्ट पहुंची। भाजपा नेताओं में इस प्रकरण को लेकर जबरदस्त रोष है। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ने ये मुद्दा सदन में उठाने की दे चेतावनी है।
विज्ञापन

 
केंद्र सरकार के दो साल पूरे होने पर भाजपा विकास पर्व का आयोजन कर रही है। इसमें सभी केंद्रीय मंत्री जगह जगह घूमकर सरकार की उपलब्धियां गिना रहे हैं। इसी क्रम में केंद्रीय साइंस एंड टेक्नोलॉजी मंत्री डा. हर्षवर्धन सोमवार को मुरादाबाद पहुंचे थे और आईएमए के प्रोग्राम में उन्होंने शिरकत भी की। जबकि मंगलवार को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के साथ उन्हें अलग अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेना था।
विज्ञापन


इसके बावजूद मुरादाबाद का जिला प्रशासन आंखें मूंदे रहा। प्रोटोकाल तो दूर केंद्रीय मंत्री शहर में बिना सुरक्षा के घूमते रहे। मंगलवार को पंचायत भवन में कार्यक्रम के दौरान जब यह मुद्दा उछला तो आननफानन में कार्यक्रम के बीच में ही एस्कार्ट पहुंच गई। डा. हर्षवर्धन सोमवार को मुरादाबाद आए थे। उनके कार्यालय ने पूरा कार्यक्रम जिला प्रशासन को भेज दिया था। जिसके आधार पर सर्किट हाउस में उन्हें रिसीव करने के लिए एसीएम फर्स्ट कमल यादव और एसीएम द्वितीय रामप्रकाश भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को देर रात उन्होंने आईएमए के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वहां भी वे केवल भाजपा नेताओं को आयोजकों के साथ पहुंचे। पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई। मंगलवार को उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी भी आ गए।

इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री महेंद्र सिंह (जिन्हें राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त है) भी साथ थे। तीनों का पंचायत भवन में दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम था। सभी बिना किसी सुरक्षा और प्रोटोकाल के पंचायत  भवन पहुंचे। उनके साथ सुरक्षा कर्मी तक नहीं था। कार्यक्रम में ही मुद्दा उठने के थोड़ी देर बाद पुलिस एस्कार्ट पहुंच गया। जो आगे के कार्यक्रम में उनके साथ रहा। 


चेतावनी के बाद गरमाया मुद्दा 
 कार्यक्रम के बीच राष्ट्रीय मंत्री एमएलसी महेंद्र सिंह ने भाषण के दौरान इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा कि सूचना के बावजूद प्रशासन ने प्रोटोकाल का भी ध्यान नहीं रखा। सपा के छोटे से छोटे नेता के आने पर पूरा अमला आव भगत में जुट जाता है। लेकिन यहां केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री बिना सुरक्षा के शहर में घूम रहे हैं। डीएम और एसएसपी के खिलाफ शिकायत करूंगा और इस मुद्दे को विधान परिषद में उठाऊंगा। उनके भाषण के थोड़ी देर बाद ही पुलिस एस्कार्ट वहां पहुंच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed