फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Union Home Minister Amit Shah's visit to Moradabad, review of 13 seats of Western UP

जीत का देंगे मंत्र: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का मुरादाबाद दौरा, पश्चिम यूपी की 13 सीटों की करेंगे समीक्षा

Wed, 03 Apr 2024 10:11 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 03 Apr 2024 10:11 AM IST
सार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुरादाबाद में पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें जीत का मंत्र देंगे। इसके लिए मुरादाबाद मंडल के 13 जिलों के पदाधिकारियों को बुलाया गया है। यह बैठक दोपहर बाद शुरू होगी। 

विज्ञापन
Union Home Minister Amit Shah's visit to Moradabad, review of 13 seats of Western UP
गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तीन अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 13 लोकसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा करेंगे। वे संगठन के पदाधिकारियों को जीत का मंत्र सिखाएंगे। प्रत्याशियों और पदाधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित करेंगे।

विज्ञापन


भाजपा के जिलाध्यक्ष आकाश पाल ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रामपुर रोड स्थित क्लार्क इन में बुधवार की दोपहर ढाई बजे बैठक शुरू करेंगे। इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 13 जिलों के लोकसभा कोर कमेटी के सदस्य शामिल होंगे।
विज्ञापन


होटल में 250 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। कोर कमेटी में पूर्व सांसद, विधायक, एमएलसी, मेयर, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित अन्य वरिष्ठ लोग बुलाए गए हैं। भाजपा पश्चिम यूपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने बैठक की तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक को लेकर पार्टी कोर कमेटी के सदस्यों ने काफी तैयारियां की हैं। पहला सवाल यह रहेगा कि अभी तक पार्टी के पदाधिकारियों ने कितनी तैयारियां की है, कितनी बाकी है। समीक्षा के बाद अमित शाह पार्टी पदाधिकारियों को जीत का मंत्र देंगे।


पार्टी के पदाधिकारी केंद्रीय गृह मंत्री से सवाल पूछने के साथ अपनी राय भी देंगे। 2019 के चुनाव में भाजपा मुरादाबाद मंडल की सभी छह सीटें हार गई थी। सहारनपुर मंडल में भी अपेक्षित सफलता नहीं मिली थी। ऐसे में केंद्रीय मंत्री की यह बैठक अहम मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed