फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   unemployment allowance in moradabad

बेरोजगारी भत्ता पाकर गायब हो गए बेरोजगार

Mon, 30 May 2016 12:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Mon, 30 May 2016 12:42 PM IST
विज्ञापन
unemployment allowance in moradabad
बेरोजगारी भत्ता
बेरोजगारी भत्ता दिए जाने की घोषणा होते ही दो माह में 11000 पंजीकरण कराने के बाद बेरोजगार ऐसे गायब हुए कि संख्या पूरे साल में आधी भी नहीं पहुंच पा रही है। जबकि सेवायोजन कार्यालय ने आनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू कर दी है। जागरूकता लाने के लिए रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। निजी कंपनियों में प्लेसमेंट की सुविधा से बेरोजगारों के रजिस्ट्रेशन बढ़ने की उम्मीद हैै।
विज्ञापन

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में कभी पंजीकरण कराने के लिए भीड़ लगती थी।

लेकिन अब आनलाइन पंजीकरण शुरू होने के बाद भी बेरोजगार में पंजीकरण कराने की जागरूकता नहीं आ रही है। पिछले वर्ष 2015 में 3147 बेरोजगारों ने पंजीकरण कराए थे। जबकि इस वर्ष 1 जनवरी से 28 मई 2016 तक 3126 बेरोजगारों के पंजीकरण हुए हैं। इस तरह आनलाइन पंजीकरण होने की सुविधा के बाद भी जागरूकता नहीं होने पर प्रोत्साहन के लिए रोजगार मेले लगाए जा रहे हैं। इन रोजगार मेलों में 1512 लोगों को निजी कंपनियों में नौकरी दिलाई जा चुकी है। एक तरफ वर्ष 2014 में बेरोजगारी भत्ता दिए जाने की घोषणा के बाद दो माह के भीतर 11000 हजार बेरोजगारों ने पंजीकरण कराए थे। इन्हें प्रतिमाह 1000 रुपये 22 माह तक दिए गए। इसके बाद बेरोजगारी भत्ता बंद हो गया। इसके बाद बेरोजगार की दिलचस्पी एकदम घट गई और अब पंजीकरण कराने वाले बेरोजगार गायब होते चले जा रहे हैं। 
विज्ञापन


रोजगार मेले लगाए जाएंगे
जिला सेवायोजन अधिकारी का कहना है कि बेरोजगारों के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा प्रदान कर दी गई है। कोई भी बेरोजगार घर बैठे आनलाइन पंजीकरण कर सकता है। इसके बाद निजी संस्थानों में रोजगार मेले भी लगाए जा रहे हैं। इनमें पंजीकरण कराने वाले बेरोजगारों को योग्यता के अनुसार प्लेसमेंट दिलाया जा रहा है। रोजगार मेले लगाए जाने का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed