{"_id":"60c492c20c294b0d190bb55a","slug":"uncontrolled-van-crushed-three-people-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर: सड़क किनारे बैठे तीन लोगों को अनियंत्रित वैन ने कुचला, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: सड़क किनारे बैठे तीन लोगों को अनियंत्रित वैन ने कुचला, दो की मौत
Sat, 12 Jun 2021 04:30 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 12 Jun 2021 04:30 PM IST
सार
रामपुर के केमरी थाना इलाके के खानपुर जदीद गांव निवासी शकील अहमद पुत्र नत्थू, शाकिर अली पुत्र खिजमत अली और मोहम्मद अहमद उर्फ बाबू सड़क किनारे पेड़ के नीचे बैठे थे, जिन्हें बिलासपुर की ओर से आ रही एक वैन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : road accident
विस्तार
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में एक वैन ने सड़क किनारे बैठे तीन लोगों को कुचल दिया। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि कार चालक समेत दो युवक घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।
रामपुर के केमरी थाना इलाके के खानपुर जदीद गांव निवासी शकील अहमद पुत्र नत्थू, शाकिर अली पुत्र खिजमत अली और मोहम्मद अहमद उर्फ बाबू सड़क किनारे पेड़ के नीचे बैठे थे, जिन्हें बिलासपुर की ओर से आ रही एक वैन ने टक्कर मार दी।
वैन अनियंत्रित हो गई थी और हादसा हो गया। हादसे में वैन चालक हरीश निवासी सिहौर थाना शाही जिला बरेली व खानपुर जदीद निवासी तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों को उपचार के लिए बरेली ले जाते समय रास्ते में शाकिर अली (30) और मोहम्मद अहमद (35) की मौत हो गई, जबकि चालक हरीश और शकील की हालत गंभीर बताई जा रही है।