फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Uncontrolled car overturns, property dealer's son dies

Moradabad News: बेकाबू कार पलटी, प्रॉपर्टी डीलर के बेटे की गई जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car overturns, property dealer's son dies
पाकबड़ा। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर सोमवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे लोधीपुर राजपूत गांव के पास बेकाबू कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में बदायूं निवासी प्रॉपर्टी डीलर अमित रॉबर्ट के 19 वर्षीय इकलौते बेटे अमितोष रॉबर्ट की मौत हो गई। हादसे के समय वह अपने दोस्त से मिलने देहरादून जा रहा था।
विज्ञापन

बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के उसावा रोड सीगलर इंटर कॉलेज के पास रहने वाले अमित राॅबर्ट प्रॉपर्टी डीलर हैं। अमित का बेटा अभितोष बरेली में रहकर बीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। बताया जा रहा है कि रविवार की रात अभितोष देहरादून में दोस्त से मिलने जा रहा है। सोमवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे उसकी कार पाकबड़ा थाना क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर लोधीपुर राजपूत गांव के पास बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई।
विज्ञापन

इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्होंने अभितोष को गाड़ी से निकाल कर जिला अस्पताल भिजवा दिया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की जेब से मिले आधार कार्ड और मोबाइल से उसकी पहचान अमितोष के रूप में हुई। सूचना मिलने पर परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। अभितोष अपने पिता अमित रॉबर्ट और मां आईरन रॉबर्ट का इकलौता बेटा था जबकि अभिषेक की एक बहन है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन शव लेकर चले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed