फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Uncontrolled car overturned on the road, young man injuredUncontrolled car overturned on the road, young man injured

Moradabad News: अनियंत्रित कार सड़क पर पलटी, युवक घायल

Mon, 08 Jun 2026 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Mon, 08 Jun 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car overturned on the road, young man injuredUncontrolled car overturned on the road, young man injured
कांठ। तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर कई पलटे खाती हुई बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में कार सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में चार युवक सवार बताए गए। वहीं कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को उनके परिजन अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

रविवार की शाम एक तेज रफ्तार कार छजलैट थाना क्षेत्र में गांव फूलपुर मिठ्ठनपुर के पास बंद सीमेंट फैक्टरी के सामने मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग पर अनियंत्रित हो गई।
विज्ञापन

चालक उसे नियंत्रण कर पाता, इससे पहले ही कार सड़क पर ही कई पलटे खाते हुए किनारे खड़े बिजली के खंभे से टकरा गई। जिससे जहां खंभा भी टूट गया तो वहीं कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। इसी के साथ कार सवार युवक गंभीर घायल हो गए। राहगीरों ने कार में फंसे युवकों को जैसे-तैसे बाहर निकाला। हादसे की सूचना पर घायलों के परिजन भी पहुंच गए और वह उन्हें इलाज के लिए अपने साथ ले गए। पुलिस उनकी जानकारी करने में जुटी हुई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed