{"_id":"69a943734b8b9e1ee6093d60","slug":"uncle-murdered-in-sambhal-after-trying-to-resolve-a-dispute-between-father-and-son-2026-03-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बाप-बेटे के बीच विवाद, सुलझाने आए चाचा की हत्या; मृतक की पत्नी की एक वर्ष पहले हो चुकी है मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बाप-बेटे के बीच विवाद, सुलझाने आए चाचा की हत्या; मृतक की पत्नी की एक वर्ष पहले हो चुकी है मौत
Thu, 05 Mar 2026 02:21 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: Sharukh Khan
Updated Thu, 05 Mar 2026 02:21 PM IST
सार
संभल में पिता-पुत्र में विवाद को शांत करने पहुंचे चाचा की हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
संभल के जुनावई थाना इलाके के गांव सिकरौरा खादर में पिता-पुत्र के बीच हो रहे झगड़े को शांत कराने पहुंचे छोटे भाई ने बड़े भाई धर्मपाल (50) के सिर में ईंट मार कर मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।
थाना क्षेत्र के सिकरौरा खादर गांव में मंगलवार देर रात को रामचरन सिंह का बेटा सुनील कुमार पड़ोस में दोस्तों के साथ होली मिलने गया था। देर रात वह घर वापस लौटा। तभी पिता रामचरन सिंह ने उससे देर रात को लौटने का कारण जानने की कोशिश की तभी उसके जवाब दिए जाने पर पिता-पुत्र में झगड़ा बढ़ गया।
पिता ने बेटे को डराने-धमकाने के लिए ईंट को उठा ली। शोर-शराबा सुनकर मौके पर रामचरन के सगे बड़े भाई धर्मपाल भी मौके पर पहुंच गए और भतीजे को बचाने का प्रयास करने लगे। छीना झपटी करने पर रामचरन ने गुस्से में ईंट धर्मपाल के सिर में मार दी। धर्मपाल चीख-पुकार करता हुआ घर की तरफ दौड़ा और घर में आकर गिर गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस घायल धर्मपाल को प्रधान चरन सिंह के निजी वाहन से उपचार के लिए सीएचसी जुनावई में ले गई। जहां चिकित्सकों ने धर्मपाल को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
मृतक की पत्नी की एक वर्ष पहले हो चुकी है मौत
गांव के प्रधान चरन सिंह से बात करने पर उन्होंने बताया की धर्मपाल की पत्नी पुष्पा देवी की एक वर्ष पहले दिल का दौरा पड़ने से निधन हो चुका है। मृतक अपने पीछे दो बेटे दो बेटियां को रोते बिलखते हुए छोड़ गया है। मृतक के चोरों बच्चे शादीशुदा हैं।