फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ulfa ugravadi free driver and cleaner

उल्फा उग्रवादियों से मुक्त कराए ड्राइवर क्लीनर ट्रेन से आ रहे

Mon, 02 Jan 2017 02:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Mon, 02 Jan 2017 02:38 AM IST
विज्ञापन
ulfa ugravadi free driver and cleaner
उल्फा उग्रवादी - फोटो : social media
नागालैंड प्रांत के जिला दीमापुर में सैनिकाें ने उल्फा उग्रवादियों से कुंदरकी क्षेत्र केे ट्रक चालक और क्लीनर को मुक्त कराके पुलिस को सौंप दिया है। दीमापुर पुलिस ने दोनों को वहां गए कुंदरकी के ग्राम प्रधान के सुपुर्द कर दिया। उन्हें सुरक्षा के मद्देनजर ट्रेन से लाया जा रहा है।  गुस्साए उग्रवादियों ने उनके ट्रक को बम से उड़ाने की धमकी दी थी।
विज्ञापन


बीते दो दिसंबर को कुंदरकी ब्लाक के ग्राम मैैनाठेर निवासी ट्रक चालक शाहिद हुसैन निवासी ग्राम और थाना मैनाठेर थाना मैनाठेर और क्लीनर मोहम्मद इकराम निवासी ग्राम कमालपुर फतेहाबाद थाना कुंदरकी जिला मुरादाबाद ट्रक में रामपुर से शराब लादकर नागालैंड केे जिला दीमापुर गए थे।
विज्ञापन


शराब की डिलीवरी करने के बाद जब ट्रक को लेकर दीमापुर में लाल पेट्रोल पंप पहुंचे तभी उल्फा उग्रवादियों ने बंधक बना लिया था। इसके बाद परिजनाें को फोन कराकर दस लाख की फिरौती की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक चालक-क्लीनर की बंधक बनाने के मामले में दीमापुर के सब-अरबन पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने सेना की मदद से कार्रवाई की तो पहले ट्रक को बरामद किया और बाद में उसके चालक-क्लीनर को मुक्त कराया।


सैैनिक कार्रवाई के दौरान तीन उग्रवादी भी गिरफ्तार किए गए, जिसके बाद अन्य उग्रवादी भड़क गए। उन्होंने ट्रक को बम से उड़ाने की धमकी दे थी। उग्रवादियाें के कब्जे सेे मुक्त कराए गए ट्रक चालक-क्लीनर को नागालैंड प्रान्त के जिला दीमापुर केेे सब अरबन पुलिस स्टेशन के दरोगा निहेशे सेमा ने कुंदरकी के कमालपुर फतेहाबाद के ग्राम प्रधान नफीसुल हसन फौजी औैर आदिल पाशा की सुपुर्दगी में सौैंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed