फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Ulema raised the demand to build a road to the madrasa

Moradabad News: उलेमा ने मदरसे तक सड़क बनवाने की मांग उठाई

Thu, 10 Jul 2025 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 10 Jul 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Ulema raised the demand to build a road to the madrasa
बिलारी। सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान ने बुधवार सुबह कैंप कार्यालयपर जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। नगर में कॉलेज बाइपास रोड पर स्थित मदरसा जामिया चिश्तिया अरबिया से जुड़े उलेमा ने बुधवार सुबह सपा विधायक हाजी फहीम इरफान से मिलकर मदरसे तक सड़क बनवाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

वहीं कई ग्रामों के संपर्क मार्गों पर जलभराव दूर कराने, देहात की विद्युत लाइनों के जर्जर तार ठीक कराने आदि मांगें ग्रामीणों ने रखीं। जनता दरबार में मुंडिया भीकम, ईसापुर, शेरपुर, सहसपुर, ढकिया नरू, मुंडिया राजा आदि से आए ग्रामीणों के बीच दोनों पक्षों के विवाद को विधायक ने पंचायत के जरिए निबटाया। विधायक ने ग्रामीणों से कहा कि वह आपसी झगड़ों से परहेज करें और अपने बच्चों को बेहतर तालीम दिलाएं। जनता दरबार में सपा नेता हाजी मोहम्मद उस्मान, सौरभ यादव, मोहम्मद रेहान पाशा, हाजी मुजीब अहमद, शिशुपाल यादव, अरविंद सिंह आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, नगर में कॉलेज बाइपास रोड पर स्थित मदरसा जामिया चिश्तिया अरबिया से जुड़े उलेमा ने बुधवार सुबह सपा विधायक हाजी फहीम इरफान से मिलकर मदरसे तक सड़क बनवाने की मांग उठाई। उलेमा ने कहा कि कॉलेज बाइपास रोड से मदरसे तक का रास्ता खराब होने की वजह से छात्रों को निकलने में काफी दिक्कत होती है। सपा विधायक ने पालिका प्रशासन से वार्ता कर शीघ्र ही सड़क बनवाने का आश्वासन दिया। विधायक से मिलने वालों में कारी हबीबुर्रमान, कारी तौफीक अहमद, मौलाना मुख्तार अहमद, मौलाना मुजीबुर्रहमान आदि मुख्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed