{"_id":"6a691acaa422a8bf280e7411","slug":"two-young-women-were-murdered-yet-only-one-body-was-found-was-it-adila-or-someone-else-a-baffling-mystery-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-957930-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: हत्या हुई दो युवतियों की, शव मिला एक...अब यह अदीला थी या कोई और...उलझी गुत्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: हत्या हुई दो युवतियों की, शव मिला एक...अब यह अदीला थी या कोई और...उलझी गुत्थी
विज्ञापन
मुरादाबाद। अदीला की हत्या के आरोपी गुलफाम को लेकर मुरादाबाद पुलिस रुड़की में उस स्थान पर पहुंची जहां आरोपी ने अदीला का शव फेंकने की बात कही थी। लेकिन वहां हत्याकांड की गुत्थी सुलझने की बजाए उलझ गई। क्योंकि उसी जगह हरिद्वार पुलिस भी एक हत्यारोपी को लेकर पहुंची थी। पुलिस का कहना था कि उसने एक लड़की की हत्या करने के बाद गंग नगर में शव फेंका है। वहीं अदीला की हत्या के आरोपी ने भी उसी स्थान पर गंग नहर में शव फेंकने की बात पुलिस को बताई थी। लेकिन मंगलौर पुलिस ने वहां से एक शव बरामद किया था जिसका 72 घंटे बाद अंतिम संस्कार कर दिया था। पुलिस को जो शव से कपड़े मिले थे उनके आधार मुरादाबाद पुलिस के साथ गए लोग शव को अदीला का बता रहे थे जबकि हरिद्वार वालों का कहना था कि शव उनकी बेटी का था। अब पुलिस डीएनए जांच कराकर इस रहस्य से पर्दा उठाएगी।
कटघर थाना क्षेत्र के कोहिनूर तिराहा निवासी अदिवउर रहमान की पत्नी आबगिना शम्सी ने 17 जुलाई को कटघर के देवापुर निवासी गुलफाम अली और उसके भाई कुरबान अली के खिलाफ बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया कि उसकी बेटी 29 जून को प्रयागराज से फ्लाइट में सवार होकर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची थी। इसके बाद से वह गायब है। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि आरोपी गुलफाम अली एक जुलाई को रामपुर में जानलेवा हमले के मामले में सरेंडर कर जेल चला गया है। पुलिस ने आरोपी से जेल में जाकर पूछताछ की तब पता चला कि आरोपी गुलफाम ने 29 जून की रात ही अदीला की हत्या करने के बाद उसकी लाश रुड़की में नदी में फेंक दी थी। पुलिस ने कोर्ट से मंजूरी मिलने के बाद सोमवार की सुबह दस बजे 24 घंटे की कस्टडी रिमांड पर लिया। इसके बाद पुलिस आरोपी को लेकर रुड़की में उस स्थान पर पहुंची जहां से आरोपी ने अदीला को गगनहर में फेंक दिया था। चार जुलाई को मंगलौर थाने की पुलिस को एक शव मिला था। जिसका लावारिस में ही अंतिम संस्कार कर दिया था। कटघर थाने की पुलिस ने मंगलौर थाने की पुलिस से संपर्क किया तब पता चला कि हरिद्वार बादराबाद थाना क्षेत्र का एक परिवार बैठा हुआ था। जिन्होंने शव के फोटो देखकर अपनी बेटी का होने का दावा कर दिया। इस परिवार की बेटी भी लापता हो गई थी। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। मंगलौर थाने की पुलिस ने पोस्टमार्टम के दौरान डीएनए जांच के लिए सैंपल सुरक्षित कराए थे। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि डीएनए जांच कराई जाएगी। इसके बाद साफ हो जाएगा कि शव अदीला का था या फिर हरिद्वार से लापता युवती का था।
-- -
शव फेंकने के बाद अपने घेर में खड़ी कर दी थी थार मुरादाबाद। कटघर थाने की पुलिस ने हत्यारोपी गुलफाम को 24 घंटे की कस्टडी रिमांड पर लेकर एक-एक पहलू पर गहनता से पूछताछ की। आरोपी ने उस रात की कहानी पुलिस को बताई। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अप्रैल माह में अजमेर शरीफ जाकर अदीला से निकाह कर लिया था। अदीला ने गुलफाम अली पर परिवार से बात नहीं करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया था। 29 जुलाई अदीला दिल्ली से मुरादाबाद के लिए चली थी। जोया के पास गुलफाम ने अदीला को कार में बैठा लिया था। इसके बाद फिर से दोनों के बीच विवाद हो गया था। आरोपी ने दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर टोल के पास पिस्टल से कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर थी। इसके बाद अगली सीट पर ही शव रखकर वह रुड़की पहुंच गया था और शव गगनहर में फेंक दिया था। इसके बाद युवती के बैग को गगनहर के पास झाड़ियों में फेंक दिया और थार अपने घेर में लाकर खड़ी कर दी थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर अदीला का बैग बरामद कर लिया है। बैग में शृंगार का सामान, हल्दीराम का आलू भुजिया का पैकेट, फेसवश, अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट, अदीला का आधार कार्ड, पासपोर्ट, निकाहनामा 10 पासपोर्ट साइज मिले हैं। इसके अलावा पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से थार कार बरामद की है। यह थार आरोपी ने अपने घेर में खड़ी कर दी थी। ड्राइविंग सीट के नीचे से पिस्टल और तीन कारतूस मिले हैं। मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।