{"_id":"687955a200ab16301b03e3ab","slug":"two-young-women-drowned-in-a-lake-a-teenager-also-died-while-trying-to-save-them-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: दो युवतियों की झील में डूबकर मौत, बचाने में किशोर की भी गई जान; परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: दो युवतियों की झील में डूबकर मौत, बचाने में किशोर की भी गई जान; परिजनों में मचा कोहराम
Fri, 18 Jul 2025 01:27 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 18 Jul 2025 01:27 AM IST
सार
युवती और किशोर गांव के अन्य युवकों और युवतियों के साथ मजदूरी पर खेत में धान की रोपाई करने गए थे। गर्मी लगने पर तीनों झील में नहाने चले गए और डूबने लगे। अन्य युवक और युवतियों ने शोर मचाया तो आस पड़ोस के खेतों में काम कर रहे लोग आ आए और तीनों को बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
मृतकों का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थानाक्षेत्र के महमूदपुर माफी गांव के पास बृहस्पतिवार की दोपहर शहजान (17), सानिया (18) और आशिया (19) की झील में डूबकर मौत हो गई। युवती और किशोर गांव के अन्य युवकों और युवतियों के साथ मजदूरी पर खेत में धान की रोपाई करने गए थे।
गर्मी लगने पर तीनों झील में नहाने चले गए और डूबने लगे। अन्य युवक और युवतियों ने शोर मचाया तो आस पड़ोस के खेतों में काम कर रहे लोग आ आए और तीनों को बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। तीनों की मौत से परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।
मैनाठेर थाना क्षेत्र के गुरेर निवासी सानिया (18) और आशिया (19), प्रियांशी, खुशबू, अंशु, सामिया बृहस्पतिवार को ठेकेदार अख्तर और निजाम के साथ मजदूरी पर महमूदपुर माफी निवासी शमीम के खेत में धान की रोपाई करने गई थीं। दोपहर करीब तीन बजे सानिया और आशिया और महमूदपुर माफी निवासी शहजान (17) समेत अन्य युवक और युवतियां खेत के बाहर ही झील में नहाने चली गई थीं। इस दौरान साजिया और आशिया गहराई में जाने से डूब गईं। उन्हें बचाने में शहजान भी डूब गया।